---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

आंख रगड़ना पड़ सकता है भारी, तुरंत छोड़ दें ये आदत नहीं तो चली जाएगी रोशनी!

Eye Care Tips: हम शरीर के बाकी अंगों की तरह आंखों का ख्याल नहीं रखते हैं। यहां तक कि कई बार हम अपनी आंखों से जुड़ी परेशानियों को भी नजरअंदाज कर देते हैं। एक आदत है जो शायद आप भी करते होंगे, वह आदत है आंखों को रगड़ने की। आज हम आपको बताते हैं कि आंखें रगड़ना कितना खतरनाक हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

Eye Care Tips: आंखें शरीर का सबसे संवेदनशील अंग हैं। आंखों को सही देखभाल की जरूरत होती है ताकि कोई परेशानी न हो। आंखों को रगड़ने की आदत बहुत लोगों की होती है। पर क्या आप जानते हैं यह आदत कितनी हानिकारक होती है? जब भी हम ज्यादा देर तक स्क्रीन देखते हैं या फिर आंखों में धूल-मिट्टी घुस जाती है, तो हम तुरंत आंखों को साफ करने के लिए रगड़ लेते हैं, मगर ऐसा करने से आंखों को और भी ज्यादा नुकसान हो रहा है। बार-बार हाथों से आंखें रगड़ना आपके रेटिना को डैमेज करता है।

रेटिना पर पड़ रहा है प्रभाव

रेटिना आंखों का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, आंखों को रगड़ना रेटिना को क्षति पहुंचा रहा है जिससे आंखों की रोशनी जा सकती है। 2022 में एक रिसर्च हुई थी जिसे डिजिटल आई स्ट्रेन के नाम से जाना जाता है। इस रिसर्च के अनुसार आंखों में तनाव होने पर हम तेजी से आंखें रगड़ते हैं जिससे आंखों के रेटिना पर दबाव पड़ता है। कई बार रेटिना अपनी जगह से हिल सकता है जिससे परिस्थिति अत्यंत गंभीर हो सकती है और अगर समय से इलाज न करवाया गया तो अंधेपन की शिकायत भी हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Eyes Care Tips: आंखों की रोशनी तेज करने में मददगार हैं ये 5 ड्रिंक्स! जानें पीने का सही तरीका

बार-बार आंखें रगड़ने के नुकसान

1.कॉर्निया डैमेज

---खबर नीचे जारी है---

ज्यादा आंखें रगड़ने से आंखों के कॉर्निया में खरोचें आ सकती हैं। ऐसा करने से इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। कॉर्निया डैमेज होने से विजन प्रॉब्लम से लेकर अंधापन तक की समस्या हो सकती है। गंभीर स्थितियों में कॉर्निया की सर्जरी भी करवानी पड़ जाती है।

---खबर नीचे जारी है---

2.पहले से खराब आंखों को नुकसान

अगर आप पहले से ही आंखों की किसी समस्या को लेकर परेशान हैं, जैसे- ग्लूकोमा या मायोपिया, तो ऐसे में आंखों को रगड़ना और भी घातक है। इन लोगों को आंखें रगड़ने से अंधेपन की समस्या जल्दी आ सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

3. इंफेक्शन और एलर्जी

जब भी हम आंखों को रगड़ते हैं तो हमारी आंखों के बाहरी त्वचा पर मौजूद धूल के कण, रगड़ने से आंखों के अंदर चले जाते हैं। बदलते मौसम में भी इंफेक्शन और एलर्जी होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसमें आंखों में खुजली, जलन और आंखों का लाल होना शामिल है। इंफेक्शन ज्यादा होने से भी आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है।

---खबर नीचे जारी है---

कैसे रखें आंखों का ख्याल?

मोबाइल, टीवी या स्क्रीन पर ज्यादा समय न बिताएं।
धूप में सनग्लासेस पहनें।
मेकअप को लगाकर कभी भी न सोएं।
कॉन्टेक्ट लेंस को पहनकर सोने से बचें।
साल में 2-3 बार आंखों की जांच करवाएं।
आंखों की किसी भी समस्या को इग्नोर न करें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- High Cholesterol Diet: बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करेंगे ये 7 फल, ऐसे करें डाइट में शामिल

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 06, 2024 03:40 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola