Baba Ramdev Health Tips: डायबिटीज की समस्या को जड़ से खत्म करेगा बाबा रामदेव का ये आसान नुस्खा

Baba Ramdev Health Tips: डायबिटीज की बीमारी में लोगों को अपनी डाइट का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, इंसुलिन के स्तर को मैनेज करने के लिए हमें दवा खाने की सलाह दी जाती है। मगर बाबा रामदेव के ये आसान नुस्खे की मदद से आपके शरीर का शुगर लेवल संतुलित रहेगा। आइए जानते हैं इस बारे में।

Source-NEWS 24

Baba Ramdev Health Tips: शुगर की समस्या लोगों में आम हो गई है। युवा, बुजुर्ग और बच्चों सभी को यह रोग होने लगा है। अगर एक बार कोई इस बीमारी की चपेट में आ जाए, तो इससे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। डायबिटीज ब्लड शुगर के बढ़ने से होता है, जो एक गंभीर समस्या मानी जाती है। इस रोग को अनदेखा करने से यह बढ़ सकती है और अन्य रोगों को बुला सकती है। हालांकि, कुछ लोगों को अपना शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से दवा लेनी पड़ती है, जो की सही नहीं है। दवाएं हमारे शरीर को खोखला बना सकती है। बाबा रामदेव हमें बताते हैं कि कैसे बिना दवा के भी शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।

विज्ञापन

क्या है डायबिटीज के संकेत?

  • बार-बार पेशाब आना।
  • दिन में कई बार भूख लगना।
  • अचानक वजन घट जाना और थकान होना।
  • बार-बार प्यास लगना।
  • आंखो में धुंधलापन आना।

कैसे मैनेज करें शुगर?

स्वामी रामदेव जो हमेशा बीमारियों के लिए घरेलू उपायों से उपचार करते हैं, उन्होंने शुगर कंट्रोल करने के लिए दो योगासनों को करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

मंडूकासन

विज्ञापन

बाबा रामदेव ने बताया कि यह योगासन से पेट को काफी फायदा पहुंचाता है, जैसे पाचन क्रिया को बेहतर बनाना और फैट घटाने के लिए भी सहायक है। मंडूकासन जिसे फ्रॉग पोज कहते हैं, डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद योगासन है। इसे करने के लिए आपको वज्रासन में बैठना होता है और अपनी मुट्ठी को बंद करना होता है।

पवनमुक्तासन

विज्ञापन

बाबा रामदेव के मुताबिक, पवनमुक्तासन करने से पेट की समस्याओं का निपटारा होता है। अगर किसी को गैस, पाचन की समस्या और कब्ज की शिकायत रहती है, तो उसे इस योगासन को करने से काफी फायदा मिलता है। इस आसन को करने से शरीर को ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल हो सकता है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस में भी मदद मिलती है।

शुगर के लिए आयुर्वेदिक दवा

बाबा रामदेव ने बताया है कि शुगर की बीमारी के लिए सिर्फ गोलियों को भरोसे न रहें। आप अपनी रोजाना अपनी डाइट में कुछ आयुर्वेदिक उत्पादों को शामिल कर सकते हैं। एलोवेरा, आंवला और गिलोय जैसे आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां डायबिटीज की रोकथाम के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। आप चाहे तो इन सभी चीजों को मिलाकर एक जूस बनाकर भी पी सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ