हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Covid Alert: भारत के इन राज्यों में मंडरा रहा कोरोना का खतरा! क्या लगेगा लॉकडाउन?

Covid Alert: देश के कई राज्यों में कोविड को लेकर हेल्थ एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। बता दें कि कोरोना के मामले भी यहां पाए गए हैं, जिस कारण सावधानी ज्यादा बरतने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं किस राज्य के लोगों को ज्यादा सुरक्षा बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन

Covid Alert: साल 2020 में आए एक खतरनाक वायरस कोविड-19 ने पूरी दुनिया में अपना कहर मचाया था। आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में लाखों लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई थी। कोरोना के कई सब-वेरिएंट भी मिले थे, जिनमें ओमिक्रॉन भी शामिल है। ओमिक्रोन के एक नए सब-वेरिएंट JN.1 ने एकबार फिर से दुनिया में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। जी हां, साल 2025 की शुरुआत से ही कई देशों में कोरोना के मामले मिल रहे हैं। अब भारत में भी इसके मामले मिलने लगे हैं। आइए जानते हैं देश में कैसे और कहां-कहां कोरोना पहुंचा है और किन लोगों को रिस्क ज्यादा है।

देश में कुल मामले

धीरे-धीरे एकबार फिर से कोरोना ने भारत में भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। अभी तक देश में कोरोना के कुल 257 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें कई राज्यों के लोग शामिल हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, गुजरात और केरल में भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आंध्र प्रदेश में 1 मामला और दिल्ली-एनसीआर के अंदर भी कोरोना के 3 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

दिल्ली-NCR पहुंचा कोरोना

22 मई को दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 2 और फरीदाबाद में 1 कोरोना का केस मिला है। इनमें से एक 31 वर्षीय महिला की ट्रैवल हिस्ट्री भी रही है। वह मुंबई घूमने गई थी। इसके अलावा, 62 वर्षीय बुजुर्ग की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। फरीदाबाद में मिले 28 वर्षीय युवक की भी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। मगर लक्षण दिखने के बाद उसने जांच करवाई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। फिलहाल तीनों को होम आइसोलेशन दिया गया है।

विज्ञापन

गुजरात में भी 15 केस

कोरोना के मरीजों की पुष्टि गुजरात में भी हुई है। यहां लंबे समय बाद 15 कोविड पॉजिटिव मरीज एकसाथ मिले हैं। इनमें 13 अहमदाबाद के मामले, 1 राजकोट और 1 अहमदाबाद के ग्रामीण इलाके का मामला है। ये सभी मामले ओमिक्रोन के है, जो चिंता बढ़ा रहे हैं। हालांकि, राज्य में स्वास्थ्य विभाग की डॉक्टर नीलम पटेल बताती हैं कि ये विदेशों में मिल रहे मामलों से मेल खाते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ एडवाइजरी भी जारी की हुई है, जिसके तहत लोगों को मास्क पहनने, सार्वजनिक स्थानों से दूरी और साफ-सफाई का ख्याल रखने की सलाह दी गई है।

महाराष्ट्र में भी स्थिति चिंताजनक

देश के सबसे ज्यादा खतरे में कोई राज्य है, तो वह मुंबई है। यहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस की पुष्टि हुई है। एक सर्वे के मुताबिक राज्य में कई परिवार ऐसे हैं, जहां एक न एक मरीज सर्दी-जुकाम से पीड़ित है या उनमें फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। मगर लोग टेस्ट करवाने से पीछे हट रहे हैं। आंकड़ों की बात करें, तो जनवरी 2025 से लेकर अबतक यहां 132 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Covid-19 Alert: देश में कोरोना की दस्तक! मुंबई में मिले एक्टिव केस, जानें नए वेरिएंट से जुड़ी 5 मुख्य बातें

केरल में भी 132 मामले

केरल में कोरोना के 182 नए मामले दर्ज किए गए हैं, इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने दी है। वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना के 26 और नए मामले सामने आए हैं, जिससे वहां कुल मामलों की संख्या 132 हो गई है।

विज्ञापन

इसके अलावा, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी इसके 1-1 मामले मिले हैं।

किन राज्यों में अलर्ट?

ओडिशा, दिल्ली, महाराष्ट्र में हेल्थ एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। यूपी में योगी सरकार ने कल सभी प्रशासनिक कदम उठाए और लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। उत्तराखंड में एहतियात बरतने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। आंध्र प्रदेश में भी लोगों से घर में और भीड़ भरे स्थानों से दूर रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन?

फिलहाल केंद्र सरकार या राज्य सरकारों की ओर से लॉकडाउन की कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कुछ एहतियाती कदमों जरूर उठाए जा रहे हैं जैसे कि:

  • भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह।
  • स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों में निगरानी बढ़ाना अनिवार्य।
  • बुखार, खांसी जैसे लक्षणों पर RT-PCR टेस्ट की सिफारिश।
  • आइसोलेशन जरूरी।

बचाव

  • मास्क का प्रयोग करें।
  • बार-बार हाथ धोना या सैनिटाइजर का उपयोग करें।
  • मॉल, थिएटरों, बस स्टैंड और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
  • सही खान-पान और पर्याप्त नींद लें।
  • वैक्सीन की बूस्टर डोज जरूर लें।

ये भी पढ़ें- Covid Alert: तेजी से फैल रहा है JN.1 वेरिएंट! अपने बच्चों को ऐसे रखें सुरक्षित

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola