Colon Cancer: कोलन कैंसर के इन 7 स‍िग्‍नल्‍स को पहचान ल‍िया तो ज‍िंदगी भर नहीं पछताएंगे

Colon Cancer: नई रिसर्च में कोलन कैंसर को लेकर चिंता बढ़ गई है। दुनियाभर में कोलन कैंसर के मामले बढ़ गए हैं, खासतौर पर युवाओं में इसके अलग-अलग लक्षण दिख रहे हैं।

कोलन कैंसर के शुरुआती संकेत से सावधान! नई रिसर्च में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन

Colon Cancer: कोलन कैंसर तेजी से दुनियाभर में बढ़ रहा है। इसके ज्यादातर मामले 50 से ज्यादा उम्र के लोगों में पाए जा रहे हैं। एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ कि कोलन कैंसर युवाओं को अपनी चपेट में ज्यादा ले रहा है, इनमें इस कैंसर के लक्षण भी काफी अलग-अलग हैं, जो सामाजिक रूप से चिंताजनक है। इस शोध के अनुसार युवाओं को इस कैंसर के होने का पता तब चलता है जब वे पूरी तरह उसकी चपेट में आ जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह भी हो सकता है कि इन लोगों को इस बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी या लक्षणों की पहचान नहीं है।

ये भी पढ़ें- Hair Care Remedies: सफेद बाल और जुएं होंगी छूमंतर! ट्राई करें ये 3 आसान उपाय

विज्ञापन

कहां हुई रिसर्च?

यह रिसर्च ताइवान के चांग गंग मेमोरियल अस्पताल में करीब 5,000 कोलन कैंसर के मरीजों में की गई थी। इस दौरान, रिसर्चर्स को पता चला कि 50 से कम उम्र के हर 10 में से 6 लोगों में कोलन कैंसर के चलते मलाशय (मलाशय- पाचन तंत्र का एक बड़ा हिस्सा) में ब्लीडिंग की समस्या देखी गई है। वहीं, 50 से अधिक उम्र के आधे से कम लोगों में यह समस्या थी। युवाओं ने अपनी शौच करने की रोजाना की आदतों में भी कई परिवर्तन देखे हैं, जो कि उम्रदराज लोगों में ज्यादा नहीं थे।

कहां होता है कोलन कैंसर?

कोलन कैंसर, पेट की अंदरूनी परत पर होने वाला कैंसर है। जो कि गैस्ट्रिक कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। इसमें धीरे-धीरे कैंसर पेट के अंदर ही बढ़ने लगता है। कोलन कैंसर पेट की सबसे बड़ी आंत के पास होता है। यह कैंसर पेट में पूरी तरह फैलने से पहले ही कुछ संकेत देने लगता है, जिसे समय रहते समझ लिया जाए तो इससे बचा जा सकता है।

विज्ञापन

कोलन कैंसर के शुरुआती संकेत से सावधान! नई रिसर्च में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

युवाओं में क्यों बढ़ रहा है?

डॉक्टरों के मुताबिक युवाओं में कोलन कैंसर होने का सबसे बड़ा कारण है उनकी जीवनशैली। उनकी लाइफस्टाइल ही उनकी सेहत को हानि पहुंचा रही है। जो लोग ज्यादा रेड मीट, प्रोसेस्ड फूड या शराब का सेवन कर रहे हैं, उनमें इस कैंसर के होने की संभावनाएं तेज रहती है। जो लोग ज्यादा एंटीबायोटिक का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें भी इस कैंसर के होने का जोखिम रहता है। कोलन कैंसर के पनपने के पीछे एक कारण फैमिली हिस्ट्री और ओबेसिटी (मोटापा) भी हो सकता है।

विज्ञापन

कोलन कैंसर के शुरुआती संकेत

  • मल में खून आना
  • शौच की आदतों में लगातार बदलाव
  • पेट दर्द
  • पेट फूलना
  • वजन घटना
  • उल्टी और मतली
  • थकान और सांस फूलना

कोलन कैंसर से बचाव

शौच की आदतों में बदलाव या फिर पेट में समस्याएं बनी रहने पर तुरंत जांच करवाएं।
अच्छा और हेल्दी आहार खाएं।
नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
वजन को नियंत्रित रखें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ