मोटापा बढ़ा रहा है बीमारियों का खतरा, जानिए कैसे 'ईट राइट मूवमेंट' से बदलेगी आपकी बिगड़ती सेहत

Obesity Causes And Solutions: मोटापा आजकल गंभीर लाइफस्टाइल संबंधित समस्या बन चुकी है। इस एक प्रॉब्लम से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगी है। हेल्थ मिनिस्टर के ‘ईट राइट मूवमेंट’ की मदद से कैसे कम किया जा सकता है वजन, आइए जानते हैं।

Source-freepik

Obesity Causes And Solutions: मोटापे की समस्या से दुनियाभर के लोग परेशान है। यह एक ऐसी कॉमन प्रॉब्लम है, जो हर उम्र के लोगों में पाई जाती है। देश में बच्चों में इन दिनों यह प्रॉब्लम काफी बढ़ गई है। पीएम मोदी ने अपने कई संबोधनों में भी इस परेशानी के बारे में बात की है। उन्होंने सबसे पहले इस बारे में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में बात की थी। वे खुद भी बताते हैं कि अधिक तेल, नमक या मसालेदार खाना खाने से भी यह परेशानी बढ़ सकती है। अब हेल्थ मिनिस्ट्री द्वारा भी एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी मदद से देशवासियों को मोटापे की समस्या को कम करने और उससे होने वाले नुकसानों के बारे में समझाया जा सके।

विज्ञापन

क्या है यह अभियान?

इस अभियान का नाम ‘ईट राइट मूवमेंट’ (Eat Right Movement) है। यह स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी एक पहल है जिसे भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने शुरू किया है। इसका उद्देश्य भारत में लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित खानपान के प्रति जागरूक बनाना है। इस अभियान में हेल्थ मिनिस्टरी की भी अहम भूमिका है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है स्वस्थ भोजन को बढ़ावा देना,  साफ-सुथरे और सुरक्षित भोजन उपलब्ध करना, पोषण के बारे में बताना, जागरूकता बढ़ाना और फूड वेस्टेज कम करना।

विज्ञापन

क्यों जरूरी है वेट लॉस?

‘ईट राइट मूवमेंट’ में तीन चीजों पर फोकस किया गया है, जिसकी मदद से वजन कम किया जा सकता है। इसके मुताबिक, मोटापे की शुरुआत अक्सर हमारे रोजमर्रा के खानपान से होती है। इनमें अधिक मात्रा में नमक, चीनी और फैट  है, जो न सिर्फ वजन बढ़ाते हैं बल्कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ाते हैं।

विज्ञापन

इस तरीके से कम होगा वजन

तेल कैसे कम करें?

अपने खाने से फैट को कम करने के लिए आपको तेल कम करने की जरूरत होती है। एक बार में बिल्कुल तेल को कम करके खाना स्वास्थ्य के लिए सही होती है। इसलिए, रोजाना थोड़ा-थोड़ा तेल अपने खाने में कम करें।

विज्ञापन

नमक भी कम करें

विज्ञापन

‘ईट राइट मूवमेंट’ में नमक को कम करने के लिए भी रोजाना अपने खाने से नमक को थोड़ा-थोड़ा कम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, नमक कम खाने के लिए आपको सलाद, दही और फलों पर नमक छिड़क कर खाना बंद कर दें।

मीठा कम कैसे होगा?

विज्ञापन

चीनी को कम करने के लिए अपनी चाय में हल्की-हल्की चीनी को रोजाना कम करते जाए या फिर चीनी के अन्य विकल्पों को चुने, जिसे प्राकृतिक चीनी माना जाता है। इसमें गुड़ और शहद शामिल है। हर्बल चाय पीना भी फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ