---विज्ञापन---

Hair Care Remedies: सफेद बाल और जुएं होंगी छूमंतर! ट्राई करें ये 3 आसान उपाय

Hair Care Remedies: आजकल सफेद बालों की समस्या से कम उम्र के लोग भी परेशान हैं। वहीं, स्कूल जाने वाले बच्चे जूंओं को लेकर परेशान रहते हैं। अगर आप या आपके बच्चे ऐसी किसी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो इन आसान टिप्स से समस्या दूर करें।

---विज्ञापन---

Hair Care Remedies: सफेद बालों की समस्या ऐसी है, जो कभी 40-50 में आती थी। मगर अब यह समस्या कम उम्र के लोगों को भी हो रही है। इसके लिए लोग बालों में कलर या मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं। इन चीजों का ज्यादा इस्तेमाल बालों को और भी ज्यादा डैमेज कर सकता है। छोटे बच्चों के सिर में जूएं होने की समस्या भी एक कॉमन परेशानी है, लेकिन बालों से जूएं हटाना काफी मुश्किल होता है। क्योंकि ये कुछ ही दिनों में पूरे बालों में फैल जाती हैं और अन्य लोगों तक भी पहुंच जाती हैं। डॉक्टर प्रियंका, एक फेमस इंफ्लूएंसर हैं, जो अपने इंस्टाग्राम पेज पर लोगों के साथ रोजमर्रा से जुड़े ऐसे ही हेल्दी टिप्स शेयर करती रहती हैं। जानते हैं जूओं और सफेद बालों की समस्या को लेकर वह क्या कहती हैं।

ये भी पढ़ें- घर पर अबॉर्शन खतरनाक, 6 नुकसान या जाएगी जान, गर्भपात के समय इन बातों का ख्याल रखें

---विज्ञापन---

सफेद बालों के लिए क्या करें?

1.आलू का रस

जिन लोगों के बाल सफेद हैं या दाढ़ी-मूंछें भी सफेद हो रही हैं, उन्हें आलू के रस का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आपको सबसे पहले हेयर वॉश करना है। शैंपू से बाल धोने के बाद आपको आलू के रस से बालों को धोना है। लगभग 10 मिनट तक बालों पर आलू का रस लगा रहने दें, इसके बाद सादे पानी से बाल धो लें। ध्यान रहे, शैंपू के बाद ही आलू का रस बालों में लगाना है। आलू का रस लगाने के बाद कभी भी शैंपू यूज नहीं करना है। इसे आप अपनी दाढ़ी-मूंछों पर भी लगा सकते हैं।

---विज्ञापन---

2.करी पत्ते का तेल

करी पत्ते को नारियल तेल में मिलाकर तब तक पकाना है जब तक उसका रंग ना बदल जाए। इस तेल को आप ज्यादा मात्रा में बनाकर भी रख सकते हैं। रात को इस तेल से बालों की मालिश करें। यह तेल सफेद बालों को काला करने और नए काले बालों की ग्रोथ में मदद करता है।

---विज्ञापन---

जूएं कैसे हटाएं?

3.नमक का पानी

---विज्ञापन---

जूएं साफ करने के लिए आपको सिर्फ 1 चम्मच नमक को पानी में मिलाकर घोल तैयार कर लें। इस घोल से बालों को धोना चाहिए। इसे आपको इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले नॉर्मल तरीके से अपने बालों को वॉश करना है, इसके बाद लास्ट में नमक वाले पानी से बालों को धोना है। नमक के पानी से बाल धोने पर जूएं मर जाती हैं।

ये भी पढ़ें- दिल से लेकर स्ट्रेस तक, दांतों को देखकर पता लगाएं ये 7 बीमारियां

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Oct 03, 2024 09:50 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola