रोजाना सुबह खाली पेट पी लें 1 गिलास मोरिंगा के पत्तों का जूस, दूर हो जाएंगी ये समस्याएं

Moringa Leaves Benefits: मोरिंगा की पत्तियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इन पत्तियों में कई लाभकारी गुण पाए जाते हैं। जानें मोरिंगा की पत्तियों का जूस पीने से शरीर को क्या फायदे मिलेंगे।

moringa jucie
विज्ञापन

Moringa Leaves Juice Benefits: मोरिंगा के पत्ते अपने गुणकारी लाभों के बारे में मशहूर हैं। मोरिंगा के पत्तों को सहजन की पत्ती भी कहा जाता है। इनकी पत्तियों का जूस पीने से शरीर को अनेक लाभ मिलेंगे, क्योंकि ये पत्ते प्रोटीन, मिनरल्स, कैल्शियम और विटामिंस से भरपूर हैं। मोरिंगा के पत्तों का लोग कई प्रकार से सेवन करते हैं। मोरिंगा के पत्ते, फूल व फलियों को भी खाया जाता है। मोरिंगा के पत्ते और फूलों के पकौड़े बनाए जाते हैं। इसके पत्तों का जूस पीना भी फायदेमंद होता है। अगर हम रोज खाली पेट 1 गिलास मोरिंगा के पत्तों का जूस पीना शुरू कर दें तो ये 5 समस्याएं दूर हो जाएंगी। आइए जानते हैं मोरिंगा के पत्तों का जूस पीने का सही तरीका क्या है।

मोरिंगा का जूस पीने के फायदे

डायबिटीज

विज्ञापन

मधुमेह के रोगियों के लिए यह जूस पीना काफी फायदेमंद होता है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोरिंगा के पत्तों में शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने वाले गुण हैं जो इंसुलिन को ज्यादा नहीं बढ़ने देते हैं। हालांकि, इन लोगों को डॉक्टरी सलाह पर ही यह जूस पीने की सलाह दी जाती है।

हार्ट हेल्थ

विज्ञापन

सहजन या मोरिंगा की पत्तियों का जूस हृदय रोग के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। मोरिंगा के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं जो हृदय रोगों की रोकथाम में फायदेमंद होती है।

विज्ञापन

डाइजेशन

मोरिंगा के पत्तों में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, इसलिए ये पत्ते आपकी पाचन शक्ति को भी मजबूत करते हैं। मोरिंगा के पत्तों का जूस पीने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है। मोरिंगा पेट में अल्सर की समस्या को भी दूर करता है।

विज्ञापन

स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद

मोरिंगा के पत्तों से प्राकृतिक रूप से कोलेजन प्रोडक्शन होता है। मोरिंगा के पत्ते विटामिन-ए, सी और ई का बढ़िया सोर्स हैं, जो स्किन में बन रही एलर्जी को भी रोकते हैं। मोरिंगा के पत्तों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स के सेवन से बालों की ग्रोथ भी तेज होती है।

विज्ञापन

वेट लॉस

मोरिंगा के पत्तों को एंटी ओबेसिटी (Anti Obesity) गुणों वाले पत्ते भी कहा जाता है। इसे मोटापा कम करने में सहायक माना जाता है। ओबेसिटी की समस्या से गुजर रहे लोगों को मोरिंगा के पत्तों का जूस जरूर पीना चाहिए।

विज्ञापन

कैसे बनेगा मोरिंगा जूस?

मोरिंगा के पत्तों को सुखाकर रख लें। अब सूखे पत्तों का पाउडर बना लें। अब 1 चम्मच इन पत्तों के पाउडर को पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें। आपको 5-7 मिनट तक इसे पकाना होगा और फिर चाय की तरह चुस्कियां लेकर पीना होगा। आप स्वाद के लिए इसमें शहद भी मिला सकते हैं। इसे रोज सुबह खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद होगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ