बेल का जूस इन 7 लोगों को नहीं पीना चाहिए, देखने को मिलेंगे साइड इफेक्ट्स

Bael Juice Drinking Side Effects: गर्मियों के मौसम में अपने आपको ठंडक महसूस कराने के लिए कई चीजों का सेवन करते हैं, जैसे- नींबू पानी, शरबत और बेल का जूस पीना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए जूस हानिकारक भी हो सकता है। आइए जान लेते हैं किन लोगों को बेल का जूस नहीं पीना चाहिए।

Bael Juice Drinking Side Effects

बेल का जूस पीने के साइड इफेक्ट Image Credit: Freepik

विज्ञापन

Bael Juice Drinking Side Effects: इन दिनों हर कोई गर्मी की मार झेल रहा हैं। लू और चिलचिलाती धूप से बचने के लिए अक्सर कई बेल का जूस पीते हैं। इस उमस वाले मौसम में बेल का शरबत पीना सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। बेल में मौजूद प्रोटीन, बीटा कैरोटीन, विटामिन C, थायमिन और कई बीमारियों से बचाव होता है।

गर्मियों में बेल का जूस पीने से लोगों का पाचन ठीक रहता है और पेट को ठंडक मिलती है। लेकिन कुछ लोगों को गलती से भी इसका जूस नहीं पीना चाहिए। आइए जान लेते हैं किन लोगों को बेल का जूस नहीं पीना चाहिए।

Advertisment

किन लोगों को बेल का जूस नहीं पीना चाहिए?

बेल का जूस पीने के फायदे तो बहुत हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। ऐसे ही कुछ लोगों को बेल का जूस पीने से बचना चाहिए।

डायबिटीज के मरीज

बेल का जूस नेचुरल रूप से मीठा होता है और इसमें शुगर की मात्रा भी हो सकती है। यह डायबिटीज के मरीजों के शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। दरअसल, बेल का जूस बनाते समय चीनी का यूज होता है। शरबत में चीनी का प्रयोग डायबिटीज मरीज का शुगर लेवल बढ़ा सकता है। इसलिए डायबटीज के मरीजों को बेल जूस न के बराबर ही सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर

हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी बेल का जूस बहुत सोच समझकर पिएं। क्योंकि अगर पहले से ही ब्लड प्रेशर की दवा ले रहे हैं तो बेल का जूस पीने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

प्रेग्नेंट महिलाएं

बेल का जूस गर्भवती महिलाओं के लिए सेफ नहीं माना जाता है, क्योंकि इसमें कुछ तत्व ऐसे हो सकते हैं जो प्रेगनेंसी पर नेगेटिव असर डाल सकते हैं।

विज्ञापन

ब्रेस्ट फीडिंग वाली महिलाएं

बेल का जूस नवजात शिशुओं पर असर डाल सकता है, इसलिए इसे दूध पिलाने वाली महिलाओं को नहीं पीना चाहिए।

विज्ञापन

एलर्जी 

बेल का जूस कुछ लोगों को एलर्जिक रिएक्शन दे सकता है, जैसे कि त्वचा पर रैशेज, खुजली या अन्य एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं।

विज्ञापन

किडनी स्टोन के मरीज

बेल का जूस में ऑक्सलेट्स हो सकते हैं, जो किडनी स्टोन के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। अगर पहले से ही किडनी में पथरी की शिकायत है तो बेल का जूस पीने से परहेज या कम करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कैल्शियम भरपूर पाया जाता है, जो किडनी में पथरी की समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

थायराइड

कई रिसर्च बताती हैं कि बेल में मिलने वाले केमिकल थायराइड की मेडिसिन के असर को कम करते हैं। इसलिए जो लोग थायराइड की मेडिसिन ले रहे हैं, उनके लिए बेल का जूस न पीना ही बेहतर है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ