हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 दिनों में ठीक होगा बवासीर! स्वामी रामदेव का जबरदस्त घरेलू नुस्खा

Baba Ramdev Health Tips: अगर आप भी खूनी बवासीर से परेशान हैं, तो योग गुरु बाबा रामदेव का यह नुस्खा आजमा लें। इसकी मदद से सिर्फ 3 दिन में ही आपको राहत मिल जाएगी।

विज्ञापन
Baba ram dev health tips

Baba Ramdev Health Tips: बिगड़ती हुई लाइफस्टाइल और खाने-पीने की खराब आदतें हमें बीमार बनाती हैं। खाने-पीने की खराब आदतों से सबसे पहले पाचन की समस्याएं शुरू होती हैं, जो आगे चलकर बवासीर का रूप ले लेती हैं। बवासीर एक गंभीर बीमारी है, जो अत्यंत पीड़ादायक होती है। बवासीर में मरीज का बैठना-उठना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी खूनी या बादी बवासीर की समस्या से परेशान है, तो एक बार बाबा रामदेव का यह नुस्खा अपना कर देख लें। स्वामी रामदेव का दावा है कि सिर्फ 3 दिन में इस नुस्खे से बवासीर ठीक हो सकता है।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

बवासीर कैसे होता है?

बवासीर, जिसे पाइल्स भी कहते हैं, गुदा या मलाशय के आस-पास की नसों में सूजन के कारण होता है। इसके कुछ प्रमुख कारणों में कब्ज में शौच करने के लिए जोर लगाना, तनाव, वजन बढ़ना और गर्भावस्था के साथ-साथ बढ़ती उम्र में नलिका में सूजन शामिल हैं।

विज्ञापन

क्या है बाबा रामदेव का नुस्खा?

स्वामी रामदेव देश के प्रसिद्ध योग गुरु और आयुर्वेदिक उपचारों के सलाहकार हैं, जो अक्सर अपने यूट्यूब हैंडल पर सेहत से संबंधित वीडियो टिप्स शेयर करते रहते हैं। बवासीर का घरेलू उपाय भी उन्होंने वीडियो के जरिए शेयर किया है। उन्होंने 2 आसान नुस्खे बताए हैं।

1.पहला नुस्खा- इसमें आपको 1 गिलास अच्छे से उबालकर ठंडा करके आधा नींबू उसमें निचोड़कर पीना है। ध्यान रखें, आपको दूध सिर्फ शुद्ध और गाय का ही पीना है क्योंकि भैंस का दूध गर्म होता है, जो समस्या बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

2.दूसरा नुस्खा- इस नुस्खे में आपको पका हुआ 1 केला लेना होगा। इस केले के साथ देसी कपूर को मिलाकर खाना है। इसे खाने के लिए आपको केले के टुकड़े काटने हैं, फिर उसके अंदर ही कपूर को मिलाकर खाना है। कपूर देसी होना चाहिए क्योंकि केमिकल वाला कपूर हानिकारक हो सकता है।

बवासीर में क्या-क्या खा सकते हैं?

  • फाइबर युक्त फल खाएं जैसे जामुन, संतरा और अंगूर।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां खा सकते हैं।
  • दही-छाछ का सेवन सीमित तौर पर करना फायदेमंद होगा।
  • अदरक और हल्दी का सेवन भी लाभदायक है।
  • रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पिएं।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola