Weather Update: उत्तर भारत में फिर गिरेगा पारा, आज भी बरसेंगे बादल, जानें IMD का अलर्ट

Weather Update : उत्तर भारत में फिर ठंड वापसी कर रही है। कई जगहों पर आज भी बादल बरसेंगे। लोग घर से निकलने से पहले आईएमडी का अलर्ट जरूर पढ़ लें।

cold wave in delhi

इस बार पड़ेगी भयंकर ठंड। (File Photo)

Weather Update : उत्तर भारत में बारिश के बाद एक बार फिर सर्दी लौट रही है। जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश। ऐसे में तापमान में फिर गिरावट आएगी। हालांकि, दिन में धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिल जाती है। आखिर बरसात का सिलसिला कब तक जारी रहेगा? इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

देश के कई राज्यों में 3 फरवरी से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे आसमान साफ है। दिल्ली-एनसीआर में आज भी बरसात होने के आसार हैं। बारिश के बाद फिर सर्दी वापसी कर रही है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। आईएमडी ने घना कोहरा और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पंजाब और राजस्थान में छाया घना कोहरा

IMD के अनुसार, पंजाब और राजस्थान में सोमवार को घना कोहरा छाया हुआ है। जहां अमृतसर में विजिबिलिटी जीरो है तो वहीं गंगानगर और जैसलमेर में दृश्यता क्रमश: 25 मीटर और 200 मीटर दर्ज की गई है। बाकी कहीं भी कोहरे की स्थिति नहीं है। दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जोकि न्यूनतम पारा से 2 डिग्री ज्यादा है। वहीं, पालम में पारा 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि न्यूनतम तापमान से 1.8 डिग्री ज्यादा है।

विज्ञापन

जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। पहाड़ियों में बरसात के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना छाया रहेगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, एमपी और बिहार में बादल बरसेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ