Priti Yog 2026: 8 जून से सिंह समेत इन 3 राशियों को मिलना शुरू होगा भाग्य का सपोर्ट, पड़ेगा प्रीति योग का शुभ प्रभाव

Priti Yog 2026 Date, Time & Effect: ज्योतिष शास्त्र में प्रीति योग का खास महत्व है, जिसका जून 2026 में निर्माण होगा. चलिए जानते हैं प्रीति योग के महत्व, बनने की तिथि, समय और प्रभाव आदि के बारे में.

Priti Yog 2026

Credit- Social Media

Priti Yog 2026 Date, Time & Effect: प्रीति योग को अत्यंत शुभ योग माना जाता है, जिसके प्रभाव से मुख्यतौर पर रिश्तों में प्यार, सम्मान, विश्वास और अपनापन आदि बढ़ता है. पंचांग के अनुसार, 8 जून 2026 की सुबह 9 बजकर 28 मिनट से प्रीति योग का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 9 जून 2026 की सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर होगा. शास्त्रों में बताया गया है कि जब-जब प्रीति योग बनता है, तब-तब उसका प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर गहरा पड़ता है. यहां पर आप उन 3 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके जातकों को जून 2026 में प्रीति योग के बनने से लाभ होने की संभावना अधिक है.

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)-

रिश्तेदारों से यदि बोलचाल बंद है तो वाद-विवाद दूर करने का मौका मिलेगा. साथ ही शहर से बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा. आर्थिक स्थिति में मजबूती आने से इस राशि के लोग खुश रहेंगे. साथ ही मनचाही जगह पर जमीन खरीद पाएंगे. पिछले कुछ समय से जिन लोगों की तबीयत ठीक नहीं चल रही है, उन्हें अपनी हेल्थ में सुधार देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)-

घरवालों की सुख-सुविधाओं को पूरा करने से खुशी मिलेगी. साथ ही शहर से बाहर कहीं जाने का प्लान करेंगे. कार्यक्षेत्र में तनाव का माहौल नहीं रहेगा. इस दौरान आप ऑफिस पॉलिटिक्स में फंसने से भी बचे रहेंगे और समय पर अपना टारगेट अचीव कर लेंगे. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आप निवेश से मोटा मुनाफा कमाएंगे.

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)-

दांपत्य जीवन में मिठास रहने से विवाहित ज्यादा खुश रहेंगे. साथ ही जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान करेंगे. जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा मुनाफा इस दौरान होगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वो ऑफिस पॉलिटिक्स में फंसने से बचे रहेंगे. साथ ही आप जल्द ही कोई बड़ी संपत्ति खरीदने का फैसला करेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ