हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: सुरंग खोदकर बैंक लूटना था, मिट्टी धंसने से 8 घंटे फंसा रहा लुटेरा

विज्ञापन

वेटिकन: इटली की वेटिकन सिटी में कुछ बदमाश फिल्मी स्टाइल में सुरंग खोदकर बैंक लुटने की फिराक में थे। लेकिन उनकी किस्मत खराब निकली। अपने मकसद को पूरा करने से पहले ही सुरंग की मिट्टी धंस गई और बदमाश उसमें फंस गए। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार किसी तरह चार बदमाश वहां से निकलने में कामयाब रहे। एक को पुलिस ने आठ घंटे चले बचाव अभियान के बाद बाहर निकाला। इसके अलावा दो अन्य मौके से भागने की फिराक में थे जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।  आरोपियों को पकड़कर मामले में आगे की जांच की जा रही है।

छह मीटर नीचे दबा था

विज्ञापन

खबरों के मुताबिक आरोपी को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकाला है। दो अन्य संदिग्ध लोगों को मौके से उस समय पकड़ा गया जब वह वहां से घिसकने के प्रयास में थे। सूत्रों के अनुसार पुलिस को आशंका है कि बदमाशों के तीन से चार साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। जो आरोपी पकड़ा गया वह जमीन के छह मीटर नीचे फंसा था।

दुकान बंद रहने का फायदा उठाया

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच की जा रही है। बदमशों ने जिस जगह सुरंग बनाई वहां आसपास दुकानें बंद रहती हैं। सुनसान जगह होने का फायदा उठा बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि वारदात होने से पहले ही उनका पर्दाफाश हो गया।

(Xanax)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola