---विज्ञापन---

Religion angle-right

Swapna Shastra: सपने में ये 4 चीजें देख महाबली रावण भी हुआ था भयभीत, जानें क्या हैं ये और उनके मायने!

Swapna Shastra: सपने आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिसमें से कुछ अच्छे-बुरे भविष्य का संकेत देते हैं। यहां 4 सपनों की चर्चा की गई है, जिसमें से एक सपना महाबली रावण को भी आया था और वे डर गए थे। आइए जानते हैं, क्या हैं ये 4 सपने और उनके मायने क्या हैं?

---विज्ञापन---

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र का उद्देश्य मानव मात्र का कल्याण है और यह सदियों से लोगों के जीवन को संवारता आया है। यह विद्या डराने की नहीं बल्कि भविष्य को सहेजने के लिए प्रेरित करने की विद्या है। इस शास्त्र के अनुसार, हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ हो यह जरूरी नहीं है, लेकिन कुछ सपने स्पष्ट रूप से भविष्य में घटने वाली घटनाओं के अच्छे-बुरे होने संकेत देते हैं।

यहां ऐसी 4 सपनों की चर्चा की गई है, जिसमें से एक सपना महाबली रावण को भी आया था। कहते हैं, उस सपने से रावण भी चिंतित और भयभीत हो गए थे। आइए जानते हैं, क्या हैं ये 4 सपने और इन सपनों से भविष्य के बारे में क्या संकेत मिलता है?

---विज्ञापन---

सपने में खुद को तेल लगाना या मालिश करना

बहुत से लोग यह सपना देखते हैं कि वे खुद को तेल लगा रहे हैं या मालिश कर रहें हैं। आपको बता दें, यह सपना शुभ नहीं होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसे सपने चेतावनी की तरह होते हैं। इस शास्त्र के मुताबिक, खुद को तेल लगाने या मालिश करने के 3 मायने हो सकते हैं, ये हैं:

  • स्वयं के लिए परेशानी: आपकी कोई हरकत या निर्णय खुद आपको मुश्किल में डाल सकता है।
  • स्वास्थ्य समस्याएं: यह आपको होने वाली किसी बीमारी के लिए सचेत करता है, जिसका आपको सामना करना पड़ सकता है।
  • कठिन समय: मालिश वाले सपने आने वाले समय में कठिनाइयों के बारे में आगाह करता है, जिसका आप सामना करेंगे।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों में होते हैं राजसी गुण, भगवान सूर्य होते हैं मेहरबान!

---विज्ञापन---

सपने में विवाह होते हुए देखना

कभी-कभी सपने में हम जो देखते हैं, उसका अर्थ उल्टा और बेहद अशुभ होता है। रियल लाइफ में विवाह का होना बेहद शुभ और मंगलमय होता है, लेकिन सपने में अपनी या किसी दूसरे की शादी होते हुए दिखाई देना अशुभ होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति को ऐसे सपने आते हैं, उन्हें सचेत हो जाना चाहिए, क्योंकि उनके निजी जीवन कुछ ऐसी समस्या आ सकती है कि उन्हें मृत्यु समान पीड़ा दे सकता है। यह सपना गंभीर स्वास्थ्य हानि का भी संकेत देता है।

खुद को गधे की सवारी करते देखना

यही वो सपना है, जो लंकापति महाबली रावण को आया। कहते हैं कि यह सपना देखकर रावण को मृत्यु के समान कष्ट पहुंचा था और वे बेहद चिंतित और भयभीत हो गए थे। रावण ने सपने में देखा थी वे गधे पर सवार होकर दक्षिण दिशा की तरफ जा रहे हैं। बता दें कि रामचरितमानस में भी इस तरह के स्वप्न का जिक्र मिलता है। रावण को यह सपना तब आया था, जब राम और रावण का युद्ध चल रहा था। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक गधे पर सवार होकर दक्षिण दिशा में जाना पतन और मृत्यु का सं देता है।

---विज्ञापन---

सपने में पेड़ गिरते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में पेड़ गिरते हुए देखना बहुत ही अशुभ होता है। यह देखा गया है कि यह सपना अक्सर किसी बड़ी समस्या, बीमारी या दुर्घटना का संकेत देता है। मान्यता है कि पेड़ जितना ऊंचाई से गिरेगा, समस्या उतनी ही जल्दी घटित होगी और बड़ी हो सकती है। इस सपने के भी कई मायने होते है, जैसे-

बड़ी समस्या: कोई बड़ी मुश्किल या परेशानी आ सकती है, जो जीवन को हिलाकर रख सकता है, जैसे कि तलाक, किसी अपने की मृत्यु या अकाल मृत्यु आदि।

---विज्ञापन---

बीमारी: स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर समस्या हो सकती है, बेहद कष्टकारी या जानलेवा हो सकता है।

दुर्घटना: कोई दुर्घटना या आपदा हो सकती है, जिसका असर बेहद गंभीर और आजीवन रहने वाला हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Varaha Purana: टॉयलेट जाने के बाद नहाना क्यों जरूरी, क्या है पीछे का विज्ञान और धर्म? वराह पुराण से जानें चौंकाने वाले रहस्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 27, 2024 03:00 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola