हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सपा प्रत्याशी की सभा में जय श्रीराम के नारे लगाने वाले को निकाला, बीजेपी सांसद बोले- ये गुंडई है

UP News : अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरा देश राममयी हो गया है। सपा उम्मीदवार की एक सभा में एक रामभक्त को जय श्रीराम के नारे लगाने पर धमकी दी गई।

विज्ञापन
सपा उम्मीदवार की सभा में जय श्रीराम के नारे लगाने वाले को बाहर भगा दिया गया।

UP News : उत्तर प्रदेश में जय श्रीराम के नारे लगाने वाले व्यक्ति को जनसभा से निकाल दिया जा रहा है। सपा प्रत्याशी को यह बात अच्छी नहीं लगी तो उनकी सभा में मौजूद असलाधारी लोगों ने पहले उस शख्स को धमाया और फिर से उसे बाहर कर दिया। इस मामले पर भाजपा सांसद ने कहा कि यह तो गुंगई है।

यह घटना यूपी के फर्रुखाबाद जिले की है। समाजवादी पार्टी की ओर से नवल किशोर शाक्य को फर्रुखाबाद से लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया गया है। इसके बाद से वे चुनावी तैयारी में जुट गए हैं और क्षेत्र में लोगों के साथ मीटिंग एवं जनसभा कर रहे हैं। सपा प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य की सभा में एक व्यक्ति ने जय श्रीराम के नारे लगा दिए तो उसे सभा से बाहर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : यूपी में भी INDIA पर सस्पेंस, अखिलेश यादव ने कांग्रेस की यात्रा पर दिया बड़ा बयान

असलाधारी लोगों ने रामभक्त को धमकाया

सपा उम्मीदवार की सभा में मौजूद असलाधारी लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाने वाले भक्त को पहले धमकी दी और फिर सभा से बाहर निकाल दिया। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है। इस मामले को लेकर भाजपा सांसद ने कहा कि इस घटना की जांच कराई जाएगी। ये गुंगई है और राम-राम कहने वाले को कोई धमका नहीं सकता। ये सपा की सरकार नहीं है।

यूपी में इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही सपा

आपको बता दें कि देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। यूपी में सपा-कांग्रेस और आरएलडी मिलकर चुनाव लड़ेगी। पिछले दिनों सपा ने अपने 16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। वहीं, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भाजपा और एक्टिव हो गई है।

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें