Are Bank Open Or Close Today: महर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक, घर से न‍िकलने से पहले देख लें ल‍िस्‍ट

Are Banks Closed Today 26 October 2026: आज 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर चंडीगढ़, शिमला, जम्मू, अगरतला समेत कई शहरों में बैंक बंद हैं. जानिए RBI बैंक हॉलिडे की पूरी सूची.

Are Banks Closed Today Monday 26 October 2026 RBI Bank Holiday List City Wise Status in Hindi.

क्या वाल्‍मीक‍ि जयंती और लक्ष्‍मी पूजा है. इस कारण कई शहरों में आज बैंक बंद रहेंगे. (फोटो- एआई)

अगर आप आज यानी सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को बैंक जाकर कैश जमा करने, चेक क्लीयर कराने या लॉकर से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. आज देश के कुछ खास शहरों में महर्षि वाल्मीकि जयंती (Maharishi Valmiki Jayanti), लक्ष्मी पूजा और एक्सेस डे (Accession Day) के मौके पर बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है. हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में एक समान नहीं है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों और बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, बैंक छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से तय होती हैं. जान‍िये आज किन शहरों में बैंक बंद हैं और आने वाले दिनों में बैंक छुट्टियों का क्या शेड्यूल रहने वाला है.

विज्ञापन

आज 26 अक्टूबर को किन-किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, आज सोमवार को नीचे द‍िए गए शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी:

विज्ञापन

अगरतला : लक्ष्मी पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.

चंडीगढ़ , शिमला , बेंगलुरु : महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा.

विज्ञापन

जम्मू और श्रीनगर : प्रवेश दिवस के मौके पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

बता दें क‍ि इन शहरों को छोड़कर देश के बाकी अन्य सभी राज्यों व शहरों जैसे क‍ि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC बैंक, ICICI बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) समेत सभी सरकारी व प्राइवेट बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

विज्ञापन

क्या UPI, ATM और नेट बैंकिंग चालू रहेंगे?
जी हां ब‍िल्‍कुल. बैंक शाखाएं भले ही कुछ शहरों में बंद हों, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. कैश निकालने या जमा करने की एटीएम सेवा 24 घंटे चालू रहेगी. Google Pay, PhonePe, Paytm और नेट बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर और बिल पेमेंट आसानी से किए जा सकेंगे. केवल बैंक काउंटर से जुड़ी सेवाएं जैसे चेक क्लीयरेंस, डिमांड ड्राफ्ट (DD) और लॉकर एक्सेस जैसी प्रक्रियाएं छुट्टियां खत्म होने के बाद ही पूरी होंगी.

अक्टूबर और नवंबर 2026 में आने वाली बैंक छुट्टियां
यदि आपके बैंक के कुछ जरूरी काम पेंडिंग हैं, तो आने वाले त्योहारों और छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही अपना प्लान बनाएं:

विज्ञापन

29 अक्टूबर (गुरुवार): करवा चौथ के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे.

31 अक्टूबर (शनिवार): सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

1 नवंबर (रविवार): देश भर में साप्ताहिक अवकाश (कन्नड़ राज्योत्सव, हरियाणा दिवस भी).

8 नवंबर (रविवार): दिवाली / लक्ष्मी पूजा (साप्ताहिक अवकाश).

विज्ञापन

9 नवंबर (सोमवार): गोवर्धन पूजा / विश्वकर्मा दिवस (चंडीगढ़, एमपी समेत चुनिंदा राज्यों में बंद).

10 नवंबर (मंगलवार): बलि प्रतिपदा / गुजराती नया साल (महाराष्ट्र, गुजरात आदि में बंद).

विज्ञापन

11 नवंबर (बुधवार): भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती (चुनिंदा राज्यों में बंद).

14 नवंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार (देश भर में बैंक बंद).

विज्ञापन

15 नवंबर (रविवार): छठ पूजा / बिरसा मुंडा जयंती (साप्ताहिक अवकाश).

24 नवंबर (मंगलवार): गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा (कई राज्यों में बंद).

विज्ञापन

28 नवंबर (शनिवार): चौथा शनिवार (देश भर में बैंक बंद).

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ