'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव, बताया राजनीतिक बदले की कार्रवाई

जिस तरह भाजपा वाले खुलकर मल्लिकाजुर्न खरगे के खिलाफ खड़े हो गए हैं, उसी तरह कांग्रेस भी खरगे के बचाव में खुलकर सामने आ गई है और भाजपा पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई करने का आरोप लगा रही है.

mallikarjun kharge | pawan khera | bhupesh baghel

कांग्रेस ने मल्लिकाजुर्न खरगे का बचाव किया और उनके बयान को RSS की तरफ इशारा बताया. (Credit-ANI)

‘बाप भी जाएगा’ वाले बयान को लेकर कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बचाव किया है और भाजपा की प्रतिक्रिया को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है. पार्टी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने उनका बचाव किया है. खेड़ा ने कहा कि खरगे का इशारा आरएसएस की ओर था. भाजपा रोज नई साजिशें रचती है. कुछ दिन पहले खरगे के भाषण के बाद शुद्धीकरण जैसी निंदनीय हरकत की गई. रविवार को बिहार में जब खरगे भाषण दे रहे थे, तब एक भाजपा कार्यकर्ता ने यह कहकर उनके पिता का अपमान किया कि आपके बाप भी आ जाएंगे तो मोदी नहीं जाएगा. इसके बाद खरगे ने मोदी के वैचारिक मार्गदर्शक यानी आरएसएस का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ मोदी ही नहीं जाएंगे, आरएसएस भी जाएगा.’

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ