National Pumpkin Day: कद्दू की सब्जी ही नहीं, इन 5 तरीकों से भी कर सकते हैं इस्तेमाल
Pumpkin Seeds: आज हम आपको बताएंगे कि कैसे कद्दू से सब्जी के अलावा हलवा, सूप और स्नैक्स तैयार किए जा सकते हैं. आप इन चीजों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं, जिससे स्वाद के साथ हेल्थ को भी बहुत फायदा मिलेगा.

National Pumpkin Day 2026:. कद्दू का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में इसकी सब्जी का ख्याल आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कद्दू से हलवा, सूप और कई तरह के टेस्टी स्नैक्स भी बनाए जा सकते हैं? ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं. हालांकि, हर किसी को इसका स्वाद पसंद नहीं होता, लेकिन इसके फायदे बहुत ज्यादा हैं . इसलिए नेशनल पंपकिन डे के मौके पर आइए जानते हैं कद्दू को सब्जी के अलावा, किन 5 तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है.
कद्दू का हलवा बनाकर करें ट्राई
2 / 6मीठा खाने के शौकीन हैं तो कद्दू का हलवा जरूर ट्राई करें. इसे बनाने के लिए कद्दू को छीलकर कद्दूकस कर लें और एक कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करके कद्दू को अच्छी तरह भूनें. फिर दूध, चीनी और मावा डालकर अच्छी तरह पकाएं और ठंडा करके सर्व करें. इसे भी पढ़ें- पुराना स्वेटर छोटा हो गया या पहनने लायक नहीं रहा? फेंकने के बजाय इस तरह करें इस्तेमाल
कद्दू का सूप पिएं
3 / 6अगर आप कुछ हल्का और हेल्दी पीना चाहते हैं तो कद्दू का सूप अच्छा ऑप्शन है. अब तो वैसे भी सर्दियां आ रही हैं और इस मौसम में सूप बहुत अच्छा लगता है. इसे बनाने के लिए एक बाउल में, कद्दू, प्याज, लहसुन और थोड़े पानी के साथ उबाल लें. पीसकर दोबारा गर्म करें और नमक व काली मिर्च डालकर सर्व करें.
बनाएं कद्दू के पैनकेक
4 / 6इसे बनाने के लिए गेहूं का आटा, थोड़ा दूध और स्वादानुसार गुड़ या चीनी मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें और तवे पर थोड़ा तेल या घी लगाकर मिश्रण को छोटे-छोटे पैनकेक का शेप दें और पकाएं. दोनों तरफ से सुनहरे होने पर इन्हें उतार लें.
कद्दू के बीज भी आएंगे काम
5 / 6कद्दू के बीजों में प्रोटीन, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं. आप इन्हें अच्छी तरह साफ करके सुखा लें और फिर हल्का भून लें. इन्हें शाम को स्नैक्स की तरह खा सकते हैं.
कद्दू से बनाएं टेस्टी स्नैक्स
6 / 6शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन है तो कद्दू से स्नैक्स बना सकते हैं. आप इससे पकोड़े, चीला या बॉल्स तैयार कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें- करवा चौथ पर पत्नी को करना है खुश? घर पर बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन, जानिए आसान रेसिपी