रोज होने लगी हैं ये 7 दिक्कतें तो जरूर करवाएं डायबिटीज का टेस्ट, Type 2 Diabetes में शरीर देता है संकेत, समय रहते करनी होगी पहचान
Diabetes Symptoms: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने उन दिक्कतों का जिक्र किया है जो डायबिटीज के मरीजों में नजर आ सकती हैं. यहां जानिए किस तरह डायबिटीज के इन शुरुआती लक्षणों को पहचाना जा सकता है. ये दिक्कतें आम परेशानियों जैसी भी लग सकती हैं.

Diabetes Ke Lakshan: डायबिटीज एक ऐसी कंडीशन है जिसमें खून में शुगर यानी ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है. शरीर इंसुलिन बनाता है जो शुगर को ब्रेकडाउन करता है. जब इंसुलिन कम बनता है या नहीं बनता है तो डायबिटीज हो सकती है. डायबिटीज कभी ठीक ना होने वाली बीमारी है जिसमें मरीज वक्त के साथ इसे मैनेज करते हुए जीना सीख लेते हैं. लेकिन, अगर डायबिटीज का समय रहते इलाज ना किया जाए तो मरीज ब्लाइंडनेस, किडनी फेलियर, दिल की बीमारी और स्ट्रोक का शिकार हो सकता है. वहीं, कुछ मामलों में पैर काटने तक की नौबत आ सकती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) उन आम लक्षणों के बारे में बता रहा है जो डायबिटीज की शुरुआत में नजर आ सकते हैं. इन लक्षणों की समय रहते पहचान कर ली जाए तो डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है.
हमेशा थकान रहना
2 / 8डायबिटीज होने पर व्यक्ति को हर समय थकान महसूस होती है, आराम करने पर भी शरीर में थकान रहती है. (Image Credits - Pexels)
बार-बार पेशाब आना
3 / 8डायबिटीज के मरीज को बार-बार पेशाब आ सकता है. यह पहले से कई ज्यादा होने लगता है और रात के समय खासतौर से बाथरूम जाते रहना पड़ता है. (Image Credits - Pexels)
भूख बढ़ जाती है
4 / 8डायबिटीज के मरीज की भूख बढ़ सकती है. हर कुछ देर में कुछ ना कुछ खाने की इच्छा होने लगती है. (Image Credits - Pexels)
बार-बार प्यास लगना
5 / 8डायबिटीज में व्यक्ति को बार-बार प्यास लगने लगती है. ऐसा शरीर उस पानी की भरपाई के लिए करता है जो पेशाब के जरिए लगातार शरीर से निकल जाता है. (Image Credits - Pexels)
देखने में दिक्कत होना
6 / 8डायबिटीज के मरीज को देखने में दिक्कत आने लगती है. हाई ब्लड शुगर से आंखों के लेंस में धुंधलापन आने लगता है जिससे व्यक्ति को धुंधला दिखने लगता है. (Image Credits - Pexels)
हाथ-पैरों में झनझनाहट
7 / 8हाई ब्लड शुगर से हाथ-पैरों पर झनझनाहट की दिक्कत हो सकती है. हाई शुगर लेवल्स नर्व डैमेज का कारण बनते हैं जिस कारण झनझनाहट या फिर सुन्नपन महसूस होता है. (Image Credits - Pexels)
चोट नहीं भरती है
8 / 8डायबिटीज में शरीर के लिए इंफेक्शंस और बीमारियों से लड़ना मुश्किल होने लगता है. ऐसे में अगर कोई चोट लगती है तो वो जल्दी नहीं भरती है. स्किन, ब्लैडर और मसूड़ों से जुड़ी दिक्कतें भी ज्यादा होती हैं. (Image Credits - Pexels) यह भी पढ़ें - बुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना क्यों है जरूरी