---विज्ञापन---

टॉप न्यूज़

यूपी में भी INDIA पर सस्पेंस, अखिलेश यादव ने कांग्रेस की यात्रा पर दिया बड़ा बयान

Akhilesh Yadav Statement on Bharat Jodo Nyay Yatra : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन पर बड़ा स्टेटमेंट दिया है।

Akhilesh Yadav Statement on Bharat Jodo Nyay Yatra : देश में इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों की हलचल बढ़ गई है। इस बार चुनाव में एक तरफ इंडिया गठबंधन है तो दूसरी तरफ एनडीए। इससे पहले विपक्षी दलों का महागठबंधन बिखरता नजर आ रहा है। सीट शेयरिंग पर अभी तक बात नहीं बन पाई है और कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर सहयोगी दलों में नाराजगी है। पश्चिम बंगाल और पंजाब के बाद अब यूपी में महागठबंधन पर सस्पेंस बरकरार है। इस बीच पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कांग्रेस की यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

इंफाल से निकली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस वक्त झारखंड में है और बहुत जल्दी ही यूपी में एंट्री करने वाली है। इसे लेकर जब पत्रकारों ने अखिलेश यादव से पूछा कि क्या आप भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे तो पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो ने जवाब में कहा कि मुश्किल तो यह होती है कि कई बड़े आयोजन होते हैं, लेकिन हमलोगों को निमंत्रण ही नहीं मिलता है। हम अपने आप निमंत्रण मांगे क्या।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : ‘BJP-RSS के लिए मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है’, राहुल गांधी ने और क्या कहा?

---विज्ञापन---

मांगने पर मिला राम मंदिर का निमंत्रण

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राम मंदिर के उद्घाटन समारोह को लेकर कहा कि मांगने पर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला था। जब हमलोगों ने आवाज उठाई तब सुनने में आया कि निमंत्रण मिल रहा है। सब चीजें समय के हिसाब से होती हैं, जब हमें भगवान बुलाएंगे तब हम जाएंगे। कब उनकी बुलाने की इच्छा होगी, ये तो भगवान ही जानते हैं।

---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल और पंजाब में बिखरा महागठबंधन

आपको बता दें कि जहां सीएम ममता बनर्जी पहले ही पश्चिम बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी भी पंजाब में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं देगी। बिहार में नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से अलग हो गए हैं। विपक्षी दलों को एकजुट करने वाले बिहार के सीएम ने फिर एनडीए में वापसी कर ली है। अब उत्तर प्रदेश में भी इंडिया गठबंधन को लेकर कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

First published on: Feb 04, 2024 01:41 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola