हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Karakat Election Result 2025: भाकपा(माले)(एल) ने काराकाट सीट बरकरार रखी, अरुण सिंह 74157 वोटों से जीते

Karakat Vidhan Sabha Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 में काराकाट की सीट भी चर्चा में है. काराकाट से भाकपा(माले)(एल) ने सीट बरकरार रखी, अरुण सिंह 74157 वोटों से जीते हैं.

विज्ञापन

Live Updates

21:43 (IST) 14 Nov 2025

CPI(ML)(L) ने काराकाट सीट बरकरार रखी, अरुण सिंह 74157 वोटों से जीते

नतीजे आ गए हैं और CPI(ML)(L) ने काराकाट सीट बरकरार रखने में कामयाबी हासिल कर ली है. CPI(ML)(L) के अरुण सिंह ने 74157 वोट पाकर इस सीट से जीत हासिल की है.

17:35 (IST) 14 Nov 2025

Karakat Election Result 2025 Live: महाबली सिंह अरुण सिंह से पीछे चल रहे

Karakat Election Result 2025 Live: काराकाट में जेडी(यू) के महाबली सिंह के लिए हालात अभी अच्छे नहीं दिख रहे हैं. मतगणना के समय महाबली सिंह पीछे चल रहे हैं. महाबली सिंह को अब तक 60940 वोट मिले हैं और वह सीपीआई(एमएल)(एल) के अरुण सिंह से पीछे चल रहे हैं.

16:42 (IST) 14 Nov 2025

Karakat Election Result 2025 Live: सीपीआई(एमएल)(एल) के अरुण सिंह 57843 वोटों से आगे, जेडी(यू) के महाबली सिंह पीछे

Karakat Election Result 2025 Live: काराकाट सीट पर सीपीआई(एमएल)(एल) के अरुण सिंह 57843 वोटों से आगे हैं. हालांकि, जेडी(यू) के महाबली सिंह 56628 वोटों के साथ उनसे थोड़ा पीछे हैं.

10:49 (IST) 14 Nov 2025

Karakat Election Result 2025 Live: काराकाट सीट पर मुकाबला क‍िसके बीच

Karakat Election Result 2025 Live: काराकाट विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है और लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, JD(U) और CPI(ML)(L) के बीच मुकाबला जारी है.

09:48 (IST) 14 Nov 2025

Karakat Election Result 2025 Live: महाबली स‍िंह चल रहे आगे

Karakat Election Result 2025 Live: काराकाट निर्वाचन क्षेत्र में Bandana Raj अभी पीछे हो गए हैं. Mahabali Singh आगे चल रहे हैं.

Karakat Election Result 2025 : काराकाट विधानसभा सीट के नतीजे घोषित हो गए हैं. भाकपा(माले)(एल) उम्मीदवार अरुण सिंह ने कुल 74157 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया है. उन्होंने जदयू उम्मीदवार महाबली सिंह को 2836 वोटों से हराया.

अरुण सिंह ने पिछले चुनाव में मारी थी बाजी

अरुण सिंह ने साल 2020 में सीपीआई एमएल से चुनाव लड़ा था और भाजपा के राजेश्वर राज को हराया था. अरुण को कुल 82,700 वोट मिले थे, जबकि राजेश्वर ने 64, 511 वोट प्राप्त किए थे.

काराकाट विधानसभा चुनाव परिणाम 2015

विज्ञापन
क्रमांकउम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटवोट शेयर (%)बढ़त (वोट)
1संजय कुमार सिंहराष्ट्रीय जनता दल (राजद)59,72039%12,119
2राजेश्वर राजभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)47,60131%—
3अरुण सिंहभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति) (सीपीआई(एमएल)(एल))23,53415%—

वहीं साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में काराकाट विधानसभा से आरजेडी के संजय सिंह और बीजेपी के राजेश्वर राज का आमना सामना हुआ था. संजय को 59,720 वोट मिले थे, जबकि राजेश्वर राज को 47, 601 वोट मिले थे. संजय कुमार ने इस तरह बाजी मारी थी.

काराकाट विधानसभा चुनाव परिणाम (2020)

विज्ञापन
क्रमांकउम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटवोट शेयर (%)बढ़त (वोट)
1अरुण सिंहभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति) (सीपीआई(एमएल)(एल))82,70048.19%18,189
2राजेश्वर राजभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)64,51137.59%—
3अमित कुमार सिंहराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य)5,6453.29%—

कैसा है जातीय समीकरण?

काराकाट विधानसभा सीट 1967 में स्थापित हुआ था. यह सामान्य श्रेणी की सीट है. काराकट से लगभग 15 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम दिशा में सोन नदी है, जो इस क्षेत्र की भूमि को उपजाऊ बनाती है. यहां के अधिकतर लोग खेती पर निर्भर करते हैं. काराकट में लगभग 17.61% अनुसूचित जाति के मतदाता हैं, जबकि मुस्लिम मतदाता लगभग 8.6% हैं, जो अहम रोल प्ले करते हैं. साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट पर 52. 28 फीसदी वोटर्स ने वोट किया था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola