हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IRCTC दे रहा विदेश घूमने का मौका, दिल्ली से शुरू होगी 14 दिन की यात्रा, देखें डिटेल

IRCTC Tour Packages: अगर आप भी विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC एक बार फिर नए पैकेज की शुरुआत करने जा रहा है। ये यात्रा दिल्ली से शुरू होगी। ऐसे में अगर आप भी इस टूर का फायदा उठाना चाहते हैं तो यहां पर सभी डिटेल देख सकते हैं…

विज्ञापन

IRCTC Tour Packages: भारतीय रेलवे की ओर से भारत को नेपाल से जोड़ने वाली ट्रेन टूर के सफल संचालन के बाद, भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन विभाग (IRCTC) ने एक और बड़ा कदम उठाया है। रेल मंत्रालय, भारत को अपने अन्य पड़ोसी देशों से जोड़ने वाला एक और टूर संचालित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी के तहत भूटान के लिए 28 जून 2025 से भारत भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर की शुरुआत की जाएगी। वहीं, इस सफर को भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन द्वारा पूरा किया जाएगा।

कहां से शुरू होगी टूर

14 दिनों के इस टूर की शुरुआत नई दिल्ली से होगी और पश्चिम बंगाल के हासीमारा रेलवे स्टेशन पर जाने से पहले भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में गुवाहाटी, शिलांग और चेरापूंजी को कवर करेगा, जहां से पर्यटकों को भूटान में प्रवेश करने के लिए सीमावर्ती शहर फुएंत्शोलिंग ले जाया जाएगा। यात्री थिम्पू, पुनाखा और पारो, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पवित्र स्थलों के लिए जाना जाता है, यहां पर भी घूमने का मौका दिया जाएगा। बता दें कि भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन की यात्रा दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी।

कहां घूमने का मिलेगा मौका

दिल्ली से शुरू होने के बाद अगली सुबह, ट्रेन हासीमारा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और फुएंत्शोलिंग इमिग्रेशन चेकपॉइंट की ओर बढ़ते हुए जो लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित है। इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद, पर्यटक भूटान की राजधानी थिम्पू पहुंचेंगे। यहां पर यात्री भूटान के सबसे बड़े द्ज़ोंगों में से एक पुनाखा द्ज़ोंग, लाम्पेरी रॉयल बॉटनिकल पार्क, तमचोग लखांग लौह पुल, ताकत्संग लखांग और राष्ट्रीय संग्रहालय आदि स्थानों की यात्रा करेंगे।

विज्ञापन

कितनी होगी पैकेज की कीमत

पैकेज की आकर्षक कीमत एसी I कूप में प्रति व्यक्ति 1,58,850 रुपये, एसी I केबिन में प्रति व्यक्ति 1,44,892 रुपये, एसी II में प्रति व्यक्ति 1,29,495 रुपये और एसी III के लिए प्रति व्यक्ति 1,18,965 रुपये तय की गई है। सभी श्रेणियों में सभी समावेशी मूल्य में संबंधित श्रेणी में ट्रेन यात्रा, 3-सितारा श्रेणी के होटलों में रात का ठहराव होगा। सभी भोजन केवल शाकाहारी होंगे, सभी स्थानांतरण और बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा शामिल होगी। यात्रा बीमा और टूर एस्कॉर्ट की सेवाएं भी मौजूद हैं। ज्यादा जानकारी के लिए IRCTC की वेबसाइट irctctourism.com चेक कर सकते हैं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola