---विज्ञापन---

घर ले आएं चांदी की ये 8 चीजें, जल्द ही चमक जाएगी किस्मत; हर काम में होगी बरकत

चांदी केवल कीमती धातु ही नहीं बल्कि ज्योतिष उपाय के रूप में धन-धान्य और सुख-समृद्धि में वृद्धि करने का एक शक्तिशाली माध्यम भी है। यदि आप चाहते हैं, घर में किसी चीज की कमी न हो और हर कार्य में सफलता मिले, तो चांदी की 8 वस्तुओं को घर लाएं या किसी प्रियजन को उपहार में दें।

---विज्ञापन---

ज्योतिष शास्त्र में चांदी को बेहद शुभ और शक्तिशाली धातु माना गया है। इसका संबंध सीधे चंद्रमा और शुक्र ग्रह से जुड़ा हुआ है। चांदी न केवल मानसिक शांति देती है, बल्कि यह धन, सौंदर्य, समृद्धि और सफलता का भी प्रतीक मानी जाती है। यही वजह है कि घर में चांदी की कुछ खास चीजों को रखना बहुत शुभ होता है। आइए जानते हैं ऐसी ही 8 चीजों के बारे में जो चांदी में घर लाकर या किसी को उपहार में देकर आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं।

चांदी का ओम

‘ॐ’ का चिन्ह सृष्टि की शुरुआत का प्रतीक है। अगर यह चांदी में बना हो, तो यह मानसिक शांति, आध्यात्मिक उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसे घर के पूजा स्थल या मुख्य दरवाजे के पास रखने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं और सुख-शांति बनी रहती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: किचन के वास्तु दोष को इस उपाय से करें दूर, पॉजिटिव एनर्जी से बढ़ेगी घर में खुशहाली

चांदी का स्वस्तिक

स्वस्तिक को शुभता का प्रतीक माना जाता है। चांदी का स्वस्तिक घर में रखने से समस्त वास्तु दोष दूर होते हैं। व्यापार में लाभ और घर में समृद्धि आती है। इसे मुख्य द्वार या तिजोरी के पास लगाने की परंपरा है।

---विज्ञापन---

चांदी के सिक्के

चांदी के सिक्के को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। अगर आपको यह किसी से गिफ्ट में मिलता है, तो यह माता लक्ष्मी की विशेष कृपा का संकेत है। इसे पूजा घर में रखें और प्रतिदिन पूजन करें, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन-संपत्ति बढ़ती है।

चांदी के गणेश जी

गणेश जी को बुद्धि और सफलता के देवता माना जाता है। चांदी के गणेश जी प्राप्त होने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और कार्यों में सफलता मिलने लगती है। इसे अपने घर के पूजा स्थान पर रखें और नियमित रूप से पूजन करें।

---विज्ञापन---

चांदी का कलम

विद्यार्थियों और लेखन कार्य से जुड़े लोगों के लिए चांदी की कलम वरदान के समान होती है। इसे स्टडी टेबल पर रखने से एकाग्रता बढ़ती है, निर्णय क्षमता में सुधार आता है और करियर में सफलता मिलती है।

चांदी का ब्रेसलेट

यह न केवल सौंदर्य बढ़ाता है, बल्कि समृद्धि और आत्मविश्वास भी देता है। इसे पहनने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

---विज्ञापन---

चांदी का दीपक

चांदी का दीपक ज्ञान और प्रकाश का प्रतीक होता है। इसे प्रतिदिन घर के पूजा स्थल पर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह सुख-शांति और समृद्धि को बढ़ाता है।

चांदी का बछड़ा

गाय और उसके बछड़े को भारतीय संस्कृति में अत्यंत पवित्र माना गया है। चांदी का बछड़ा घर में रखने से परिवार में प्रेम, सौहार्द और खुशहाली आती है। यह समस्त पारिवारिक सदस्यों के बीच एकता और सौहार्द को बढ़ाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: आज ही अपनाएं विदुर नीति के ये 5 उपदेश, तेजी से तरक्की के साथ होगा दूर धन संकट!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 18, 2025 07:19 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20+ वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है। वे स्वयं वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और एक सक्रिय ज्योतिष हैं। वे साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola