---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vidura Niti: आज ही अपनाएं विदुर नीति के ये 5 उपदेश, तेजी से तरक्की के साथ होगा दूर धन संकट!

Vidura Niti: महाभारत के ज्ञानी और नीतिशास्त्र के विशेषज्ञ, महात्मा विदुर की पुस्तक 'विदुर नीति' से यहां दिए गए 5 महत्वपूर्ण उपदेश व्यक्ति को सफलता, समृद्धि और कठिनाइयों से बचने का रास्ता दिखाते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये विदुर नीति के ये 5 अनमोल उपदेश?

---विज्ञापन---

Vidura Niti: महाभारत के विद्वान नीति शास्त्री महात्मा विदुर ने अपने नीति ग्रंथ विदुर नीति में कई अनमोल उपदेश दिए हैं, जो व्यक्ति को सफलता, समृद्धि और संकट से बचने की राह दिखाते हैं। विदुर नीति में दिए गए ये उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने कि महाभारत काल में थे। इन उपदेशों का पालन करके व्यक्ति अपने जीवन को सफल और समृद्ध बना सकता है। यहां विदुर नीति ग्रंथ के 5 अनूठे मंत्र दिए गए हैं, जो धन संकट को दूर करने और तेजी से तरक्की करने में मदद कर सकते हैं।

अधर्म से अर्जित धन से बचें

विदुर नीति में बताया गया है कि जो धन अनुचित, अनैतिक या अधर्म के मार्ग से कमाया जाता है, वह लंबे समय तक नहीं टिकता। ऐसे धन से व्यक्ति को अंततः नुकसान और अपमान झेलना पड़ता है। इसलिए कभी अनुचित तरीके से धन नहीं कमाना चाहिए। विदुर जी कहते हैं कि निष्कलंक और परिश्रम से अर्जित धन ही व्यक्ति की वास्तविक उन्नति करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Lohe ka Challa: लोहे की अंगूठी पहनना किसके लिए अशुभ और शुभ, किस ऊंगली में धारण करने से होता है लाभ?

संयम और धैर्य को अपनाएं

विदुर नीति कहती है कि जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए, विशेष रूप से आर्थिक मामलों में। यह देखा गया है कि जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय अक्सर गलत परिणाम देता है। विदुर जी ने बतलाया है कि क्रोध और अधीरता से किए गए कार्य व्यक्ति के पतन का कारण बनते हैं। धैर्य और संयम से काम लेने पर ही धन-समृद्धि टिकाऊ रहती है।

---विज्ञापन---

योग्य लोगों के साथ संगति करें

विदुर नीति के अनुसार, अच्छी संगति सदैव शुभ फलदायी होती है। बुद्धिमान, ईमानदार और विद्वान लोगों की संगति से व्यक्ति की सोच और निर्णय शक्ति में सुधार आता है। मूर्ख और दुष्ट लोगों की संगति व्यक्ति को गलत राह पर ले जाती है, जिससे उसका धन और मान-सम्मान नष्ट हो सकता है। इसलिए मनुष्य को अपनी संगति का बेहद सावधानी से ध्यान रखना चाहिए।

धन का सदुपयोग करें

विदुर कहते हैं कि धन को सही जगह निवेश करना आवश्यक है, अन्यथा वह नष्ट हो जाता है। विदुर नीति में लिखा गया है कि दान, शिक्षा, और व्यापार में निवेश किया गया धन व्यक्ति को दीर्घकालिक लाभ देता है। अपव्यय, आलस्य और अनियंत्रित खर्च से धन की हानि होती है।

---विज्ञापन---

परिश्रम और ईमानदारी से कमाएं

विदुर नीति कहती है कि आलस्य और भाग्य के भरोसे रहने वाला व्यक्ति कभी सफल नहीं हो सकता। विदुर नीति में आलसी मनुष्य की काफी निंदा की गई है। वहीं यह ग्रंथ कहता है कि परिश्रम, अनुशासन और ईमानदारी से कमाया गया धन ही व्यक्ति को वास्तविक समृद्धि प्रदान करता है। विदुर जी के अनुसार, जो व्यक्ति मेहनती होता है, लक्ष्मी स्वयं उसके पास आती हैं।

ये भी पढ़ें: Most Romantic Zodiac Signs: डेटिंग के लिए ये 5 राशियां होती हैं सबसे रोमांटिक, इनसे जुड़ने के लिए तरसते हैं लोग!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 07, 2025 09:49 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola