Kaalchakra: 'छाया दान' से दूर करें शनि के दोष समेत जीवन की 20 परेशानियां, पंडित सुरेश पांडेय से जानें सटीक उपाय

Kaalchakra Today: ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक, शनि दोष से मुक्ति और राहत के लिए छाया दान एक बेहद प्रभावशाली और अचूक उपाय है. पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, इस छाया दान करने से जीवन के अनेक कष्टों और परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. आइए जानते हैं, छाया दान क्या है और क्या क्या लाभ देता है.

Kaalchakra

छाया दान से शनि दोष की परेशानियों से राहत मिलती है। (Photo Credit: AI/News24)

Kaalchakra Today: अक्सर जब भी शनि का नाम सामने आता है, लोग डर जाते हैं, क्योंकि शनिदेव अपनी ढैया, साढ़ेसाती और महादशा-अंतर्दशा में लोगों के जीवन में अनेकानेक परेशानियां आती है. आज के कालचक्र कार्यक्रम में पंडित सुरेश पांडेय ने बताया है कि छाया दान एक ऐसा उपाय है, न केवल शनि ग्रह, बल्कि राहु और केतु से अशुभ प्रभावों को जीवन से दूर भगा सकता है. आइए जानते हैं, छाया दान क्या है, किन परेशानियों में लाभ होता और दिनों के अनुसार कैसे करें यह दान?

विज्ञापन

छाया दान क्या है?

पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, छाया दान में तेल से भरा एक बर्तन लेते हैं और उसमें अपनी परछाई देखते हैं. फिर उस तेल को किसी जरुरतमन्द को दान कर देते हैं. मान्यता है कि यह शनि दोष के मुक्ति और शनि की शांति के लिए यह सबसे प्रभावशाली उपाय है. पंडित बताते हैं कि लगातार 7 शनिवार को छाया दान करने से शनि की साढ़ेसाती, ढैया और महादशा का कुप्रभाव खत्म हो जाता है. जीवन में चल रही या आने वाली परेशानियां तल जाती हैं या खत्म हो जाता है.

विज्ञापन

किन परेशानियों में लाभ देता है छाया दान?

पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, जीवन की प्रत्यक्ष और अदृश्य कारणों के होने वाली जीवन की कई परेशानियों में लाभकारी है:

विज्ञापन
  • इससे अग्नि, जल या वाहन से होने वाली दुर्घटनाएं टल जाती हैं.
  • राहु या केतु के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है.
  • यदि आर्थिक स्थिति खराब हो तो व सुधर जाती है.
  • यदि दुश्मन और विरोधी परेशान करते हैं, वे शांत हो जाते हैं.
  • जिनका भाग्य साथ नहीं देता है, उनकी भी राहत मिलती है.
  • वैवाहिक क्लेश समेट रिश्तों की दिक्कतें दूर होती हैं.
  • बिजनेस में लॉस हो रहा हो तो लाभ होने लगता है.
  • नौकरी में प्रमोशन रुका हो तो उन्नति और तरक्की के रास्ते खुलते हैं.
  • जिन लोगों के पास काम-नौकरी नहीं है, उनकी बेरोजगारी दूर होती है.
  • मानसिक तनाव, डिप्रेशन और एंजायटी में भी छाया दान बेहद फायदेमंद है.

ऊपर बताई गई इन सब मुश्किलों और संकटों के साथ छाया दान करने से संपत्ति विवाद, प्रॉपर्टी की हानि, स्वास्थ्य समस्याएं, पारिवारिक कलह, शादी में रुकावट, संतान संबंधी चिंता, कर्ज, धोखा, अपमान, भय और बुरे सपने, इन सब में अपेक्षित लाभ देता है.

देखें वीडियो

कालचक्र प्रोग्राम में पंडित जी ने छाया दान के और भी लाभ बताएं है. यह दिन के अनुसार भी किया जाता है, जो बेहद फलदायी है. इन सब उपायों को आप नीचे दिए वीडियो में देख सकते हैं:

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ