Swapna Shastra: मृत्यु से जुड़े अलग-अलग सपने आना देता है कई संकेत, स्वप्न शास्त्र से जानिए इसका मतलब

Swapna Shastra: व्यक्ति नींद में अक्सर मौत से जुड़े सपने देखता है. मृत्यु के सपने अलग-अलग प्रकार से आते हैं. कई बार व्यक्ति खुद से जुड़ा तो कई बार संबंधियों से जुड़ा सपना देखता है. आइये इन सपनों के अर्थ के बारे में समझते हैं.

Untitled design

स्वप्न शास्त्र (Pic Credit - AI)

विज्ञापन

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, नींद में आने वाले सपनों के संकेतों से भविष्य के बारे में जान सकते हैं. नींद में नजर आने वाले सपने भविष्य से जुड़े कई संकेत देते है. इसी प्रकार व्यक्ति को अगर मौत से जुड़े सपने आते हैं, तो यह शुभ-अशुभ घटनाओं की ओर इशारा करते हैं. मृत्यु से जुड़े अलग-अलग प्रकार के सपने देखने का क्या अर्थ होता है. आप इसके बारे में स्वप्न शास्त्र के अनुसार, विस्तार से जान सकते हैं.

मृत व्यक्ति का सपने में दिखना

आप किसी मृत पूर्वज को सपने में देखते हैं, तो यह इस ओर इशारा करता है कि आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है. इस प्रकार का सपना आना उस व्यक्ति के साथ भावनात्मक जुड़ाव की ओर इशारा करता है. कई बार ऐसे सपने आना पुरानी यादों के कारण होता है. आपको ऐसे सपने आने पर शांत मन के लिए प्रार्थना और दान करना चाहिए.

विज्ञापन

सपने में किसी की मृत्यु देखना

जीवन में तनाव के कारण कई बार किसी व्यक्ति की मृत्यु का सपना आ सकता है. हालांकि, स्वप्न शास्त्र में किसी परिजन की मृत्यु का सपना देखना उनकी लंबी आयु या उनके जीवन में सुधार की ओर इशारा करता है. आप इस प्रकार के सपने आने से डरना नहीं चाहिए. यह सपना उस व्यक्ति के जीवन पर चल रहे संकट के टलने की ओर इशारा करता है.

सपने में खुद की मृत्यु देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद की मृत्यु देखना सेहत में सुधार और लंबी उम्र होने की ओर इशारा करता है. स्वप्न शास्त्र में इस प्रकार का सपना उल्टा माना जाता है. इस प्रकार का सपना आना जीवन में सकारात्मक बदलावों का संकेत होता है.

विज्ञापन

सपने में अर्थी देखना

सपने में अर्थी देखने पर लोग अक्सर डर जाते हैं. हालांकि, ऐसा सपना आना जीवन की मुश्किलों के खत्म होने की ओर इशारा करता है. किसी बीमार व्यक्ति को अर्थी पर देखना उसके जल्दी सही होने का संकेत हो सकता है. इसके अलावा आपको कोई मृत व्यक्ति बार-बार सपने में दिखता है, तो यह उसकी इच्छा अधूरी रहने की वजह से हो सकता है. आपको ऐसी स्थिति में दान करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और स्वप्न शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ