Big Breaking: 25 हजार का इनामी गालीबाज श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

नोएडा/मेरठः उत्तर प्रदेश के नोएडा में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट करने वाला कथित नेता श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि नोएडा पुलिस ने श्रीकांत के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
#ShrikantTyagi arrested by Police near Noida in Uttar Pradesh: Uttar Pradesh Police Sources
In a recent viral video, Tyagi was seen assaulting and abusing a woman at Grand Omaxe in Noida's Sector 93 and was on a run ever since. pic.twitter.com/lVqeva3CGh
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 9, 2022
श्रीकांत ने सोमवार को सूरजपुर कोर्ट में अपने सरेंडर की अर्जी लगाई थी। कोर्ट ने इस अर्जी पर 10 अगस्त को सुनवाई तय की थी। वहीं मंगलवार तड़के नोएडा पुलिस ने श्रीकांत की पत्नी को दूसरी बार हिरासत में लिया था। अभी श्रीकांत की गिरफ्तारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। सूत्रों के मुताबिक नोएडा पुलिस श्रीकांत को नोएडा लेकर आ रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: