Aaj Ka Rashifal: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा या घटेगी कोई अनहोनी घटना? जानें बुधवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज बुधवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा या कोई अनहोनी घटना घटेगी, इस बारे में आप अपने राशिफल के जरिए जान सकते हैं. यहां पर 27 मई 2026 का राशिफल दिया गया है, जिसे ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर बनाया गया है.

Aaj Ka Rashifal 27 May 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 27 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 27 मई 2026 को अधिक ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. साथ ही हस्त नक्षत्र, सिद्धि योग, व्यतिपात योग और दिशाशूल उत्तर का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल दोपहर 12 बजे से दोपहर 1:30 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा पद्मिनी एकादशी और राम लक्ष्मण द्वादशी भी है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 27 मई 2026, बुधवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि:-
शरीर में स्फूर्ति तथा मन में आनंद का अभाव रहेगा. आज परिजनों के साथ झगड़ा न हो, इसका खास ध्यान रखें. साथ ही जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानीपूर्वक बनवाएं.

विज्ञापन

वृषभ राशि:-
आज आपको सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में सम्मान प्राप्त होगा. साथ ही सुंदर वस्त्र व आभूषणों की खरीदारी आप कर सकते हैं. इसके अलावा वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं. हालांकि, पति-पत्नी के बीच तकरार होगी, जिसके कारण उनके बीच दूरी बढ़ेगी.

मिथुन राशि:-
आज आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा. कफ व बुखार की समस्या हो सकती है. बता दें कि किसी का भला करने के चक्कर में आज आप परेशानी में फंस सकते हैं. इसके अलावा आज आप पैसों के लेन-देन में लापरवाही दिखाने से बचें.

विज्ञापन

कर्क राशि:-
आज का दिन नए कार्यों का प्रारंभ करने के लिए शुभ है. नौकरी, व्यापार तथा दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति रहने से प्रसन्न रहेगा. साथ ही भाई-बंधुओं से लाभ मिलेगा. इसके अलावा आर्थिक लाभ होने के योग हैं.

विज्ञापन

सिंह राशि:-
आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें. शाम से पहले आकस्मिक खर्च हो सकता है. आज आप परिजनो के साथ संयमपूर्वक व्यवहार करें और अनैतिक कार्यों से दूर रहें. उम्मीद है कि ईश्वर-स्मरण तथा आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगा.

कन्या राशि:-
आज का दिन शुभ तथा अनुकूल रहेगा. कार्यालय में सहकर्मियों तथा उच्चाधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी. इसके अलावा प्रमोशन के योग हैं. बता दें कि आज रिश्तेदारों से आपको उपहार भी मिल सकते हैं. स्वास्थ्य की बात करें तो वो अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

तुला राशि:-
घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आज 27 मई 2026 को तुला राशि वालों की प्रसन्नता में वृद्धि होगी. इसके अलावा कार्यालय में साथ काम करने वाले आपका साथ देंगे, जिससे यश की प्राप्ति होगी. साथ ही माता-पिता से अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे.

वृश्चिक राशि:-
आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा. धन वृद्धि और प्रमोशन के योग हैं. इसके अलावा व्यापार में किए गए सौदों में सफलता मिलेगी. शाम से पहले आप परिजनों तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद भी प्राप्त कर सकेंगे.

विज्ञापन

धनु राशि:-
आज आपका धन धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है. साथ ही पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है, जिसके कारण मन थोड़ा उदास रहेगा.

मकर राशि:-
आज आप धार्मिक कार्य व पूजा-पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे. साथ ही धार्मिक यात्रा होगी. हालांकि, शाम से पहले परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा. साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. इसके अलावा अचानक धन लाभ हो सकता है.

विज्ञापन

कुंभ राशि:-
आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा. विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिल सकती है, लेकिन नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें. साथ ही शेयर व सट्टे से दूर रहें.

मीन राशि:-
आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा. साथ ही कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी. इसके अलावा स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है. बता दें कि विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत उपयोगी रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ