Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ईडी के चंगुल से निकलने के बाद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का नया ठिकाना अब दिल्ली की तिहाड़ जेल होने वाली है। मगर जेल जाने से पहले दिल्ली के सीएम ने पीएम मोदी पर तंज कसा है।
पीएम मोदी पर बोले केजरीवाल
जेल जाने से पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जो कर रहे हैं वो ठीक नहीं है। दरअसल अदालत की कार्यवाही खत्म होने के बाद अरविंद केजरीवाल कोर्ट से बाहर निकले, तो उनका सामना कुछ मीडियाकर्मियों से हो गया। ऐसे में मौका मिलते ही दिल्ली के सीएम ने एक लाइन में पीएम मोदी पर सवाल खड़ा कर दिया। कैमरे के सामने से गुजरते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री जो रहे हैं वो देश के लिए ठीक नहीं है। इतना कहकर सीएम आगे निकल गए। मगर उनका ये वीडियो आम आदमी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर दिया है।
तिहाड़ जेल जाएंगे केजरीवाल
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च की रात केजरीवाल को हिरासत में लिया था। दो बार ईडी की कस्टडी बढ़ाने के बाद अब राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जिसके बाद उन्हें ईडी मुख्यालय से तिहाड़ जेल में भेजा जाएगा। जेल जाते समय अरविंद केजरीवाल ने रामायण, गीता और ‘हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड’ जैसी तीन किताबें भी मंगाई हैं।
पत्नी ने भी किया विरोध
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित INDIA महागठबंधन की रैली में हिस्सा लिया था। इस दौरान सुनीता केजरीवाल ने भी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था। बता दें कि ईडी की हिरासत के बाद से ही अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाने की बात कह रहे हैं। मगर एलजी ने इसे मानने से इंकार कर दिया है। अब देखना होगा कि क्या अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम रहते हैं या फिर दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाया जाएगा?
यह भी पढ़ें – क्या तिहाड़ जेल से चलेगी दिल्ली सरकार या देश की राजधानी में लगेगा राष्ट्रपति शासन?
संबंधित खबरें
Kaalchakra: पितृ पक्ष में श्राद्ध करना क्यों होता है जरूरी? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए महत्व
25 mins agoMahalaxmi Vrat Upay: आज महालक्ष्मी व्रत का समापन, धन-धान्य की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें
3 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें 3 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 hrs agoKalashtami Vrat 2026 Today: आज है मासिक कालाष्टमी व्रत, जानिए कालभैरव भगवान की पूजा विधि और आरती
5 hrs agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
13 hrs agoCBSE Board Exam: क्या बदल गए पासिंग मार्क्स के नियम? क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए अब चाहिए कितने नंबर
14 hrs agoगुवाहाटी में बेशर्मी की सारी हदें पार! नाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
15 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
16 hrs agoKarwa Chauth 2026 Date: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines