1.5 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट का ग्रैंड फाइनल शुरू, पहले दिन टॉप टीम ‘फिसड्डी’, देखिए पॉइंट्स टेबल
BGMI Masters Series सीजन 4 का ग्रैंड फाइनल शुरू हो गया है। तीन दिनों तक फाइनल चलेगा और पहले दिन के समापन के बाद एक लोकप्रिय टीम फिसड्डी साबित हुई है। आइए पॉइंट्स टेबल पर नजर डालते हैं।
BGMI Masters Series Season 4: BGMI का Masters Series सीजन 4 अपने अंतिम पड़ाव पर है। 18 अगस्त 2025 से टूर्नामेंट का आगाज हुआ था और अलग-अलग राउंड हुए। लीग स्टेज, प्लेऑफ और सेमीफाइनल के आयोजन के बाद आखिर ग्रैंड फाइनल की शुरुआत हो गई है। पहले दिन कुछ टीमों ने बवाल मचा दिया। इसी बीच Godlike जैसी टॉप टीम पहले दिन फिसड्डी साबित हुई। वो पॉइंट्स टेबल पर 12वें स्पॉट पर हैं। उनके टूर्नामेंट जीतने के चांस लग रहे थे लेकिन ग्रैंड फाइनल में उनके लिए आगाज भूलने लायक रहा। K9 Esports इस समय सबसे ऊपर हैं। बता दें कि 16 टीमों के बीच ये फाइनल हो रहा है।
BGMI मास्टर्स सीरीज 2025 के ग्रैंड फाइनल में जिन-जिन टीमों ने हिस्सा लिया है, सभी को कुछ न कुछ इनाम तो जरूर मिलेगा। 1.5 करोड़ की कुल इनामी राशि में से विजेता को 60 लाख मिलेगा, वहीं उपविजेता टीम 20 लाख घर लेकर जाएगी।
रैंक
इनामी राशि
पहला स्थान
₹60,00,000
दूसरा स्थान
₹20,00,000
तीसरा स्थान
₹12,50,000
चौथा स्थान
₹750,000
5वां स्थान
₹550,000
6वां स्थान
₹450,000
7वां स्थान
₹400,000
8वां स्थान
₹350,000
9वां स्थान
₹300,000
10वां स्थान
₹250,000
11वां स्थान
₹225,000
12वां स्थान
₹200,000
13वां स्थान
₹175,000
14वां स्थान
₹150,000
15वां स्थान
₹125,000
16वां स्थान
₹100,000
तीन दिनों का ग्रैंड फाइनल है और सिर्फ पहले दिन का समापन हुआ है। अभी दो दिन बचे हैं और 8 मुकाबले होने हैं। ऐसे में पॉइंट्स टेबल में काफी उथल-पुथल हो सकती है।