BGMI का फैंस को तोहफा, 4.0 अपडेट के साथ नए फीचर्स की भरमार, क्या है डाउनलोड करने की प्रक्रिया?

BGMI का 4.0 अपडेट रिलीज हो चुका है। इसी का इंतजार फैंस को लंबे समय से था। नए थीम मोड के अलावा भी कुछ खास फीचर्स को जगह दी गई है। आइए डाउनलोड करने की प्रक्रिया और फीचर्स की लिस्ट पर नजर डालते हैं।

BGMI, 4.0 Update

BGMI का अपडेट आ गया

विज्ञापन

BGMI 4.0 Update: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के 4.0 अपडेट का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। अब ये आधिकारिक तौर पर रिलीज किया जा चुका है। इसके साथ गेम में नए फीचर्स की एंट्री हो गई है और अब नए थीम मोड में खेलने का मजा दोगुना होने वाला है। 4.0 वर्जन को एंड्रॉइड और iOS, दोनों जगहों पर रिलीज कर दिया गया है। जब-जब BGMI का नया अपडेट आता है, तो ये फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होता है।

BGMI का नया अपडेट कब और कितनी बजे आया?

BGMI का 4.0 अपडेट 11 सितंबर 2025 यानी आज रिलीज किया जा चुका है। एंड्रॉइड प्लेयर्स के लिए ये आज सुबह 7:30 बजे आया, वहीं iOS के प्लेयर्स के लिए ये 9:30 बजे रिलीज हुआ। सुबह-सुबह ही अपडेट को रिलीज किया जाता है, क्योंकि उस समय कम लोग गेम खेल रहे होते हैं और प्लेयर्स के पास नया वर्जन डाउनलोड करने के लिए भी पर्याप्त समय होता है।

Advertisment

BGMI 4.0 अपडेट का साइज

BGMI के 4.0 अपडेट का साइज हर एक डिवाइस के हिसाब से बदलता रहता है। खबरों के अनुसार, एंड्रॉइड पर अपडेट का साइज 900 एमबी से लेकर 1.2 जीबी के बीच है। ये सिर्फ बेस अपडेट का साइज है और अगर इसमें रिसोर्स पैक जोड़ दिया जाए, तो साइज और बढ़ जाएगा। iOS पर अपडेट संभावित तौर पर 1.2 जीबी से लेकर 1.5 जीबी के बीच रहेगा। खिलाड़ियों को ऐसे में 2-3 जीबी तक स्टोरेज खाली रखनी चाहिए।

4.0 अपडेट में फीचर्स

BGMI के लेटेस्ट अपडेट के साथ नीचे दिए गए फीचर्स को शामिल किया गया है:

  • स्पूकी सोइरी मोड
  • स्टेपवेल
  • प्रैंक्स्टर घोस्ट
  • सुपर स्मूथ ग्राफिक्स
  • मैजिक ब्रूम
  • घोस्टी (अलग-अलग स्किल्स के साथ)
  • मोर्टर हथियार
  • बग्स फिक्सिंग
  • यूआई में बदलाव
  • नया रॉयल पास

BGMI का अपडेट कैसे डाउनलोड करें?

आप नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके एंड्रॉइड और iOS पर नया वर्जन तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं:

विज्ञापन

स्टेप 1: गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर खोलें। ध्यान रखें कि आपका अकाउंट लॉगिन हो।

स्टेप 2: सर्च के बटन पर क्लिक करें और BGMI डालें।

विज्ञापन

स्टेप 3: आपको BGMI का मुख्य पेज खोलना है और फिर अपडेट के बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप 4: थोड़ा इंतजार करें और इसके बाद आप गेम ओपन करके नए फीचर्स का आनंद ले पाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ