हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

BGMI का सबसे बड़ा टूर्नामेंट! 1.5 करोड़ रूपये के लिए मास्टर सीरीज में भिड़ेंगी 24 टीमें

BGMI का Master Series टूर्नामेंट जल्द ही शुरू होने वाला है और यह चौथा सीजन रहेगा। 1.5 करोड़ के लिए टीमें आमने-सामने होंगी और यह प्रतियोगिता लगभग एक महीने तक चलने वाली है।

विज्ञापन
BGMI का सबसे बड़ा टूर्नामेंट

BGMI Master Series 2025: BGMI के लगातार टूर्नामेंट देखने को मिलते रहते हैं। अब Nodwin Gaming ने एक भारी इनामी राशि के साथ BGMI के टूर्नामेंट का ऐलान किया है। डेढ़ करोड़ की राशि के लिए Master Series सीजन 4 में टीमें भिड़ने वाली हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत को लेकर फैंस के मन में सवाल होगा और अब पूरी जानकारी सामने आ गई है।

BGMI की Master Series की शुरुआत कब होगी?

Master Series सीजन 4 की शुरुआत कल यानी 18 अगस्त 2025 से होगी। टूर्नामेंट का आयोजन TPP मोड में किया जाएगा और कुल 28 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। लीग स्टेज का आयोजन 18 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक देखने को मिलेगा, जहां टॉप 4 टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी। 5 से लेकर 12वें पायदान तक टीमें सेमीफाइनल का हिस्सा बनेंगी, वहीं बची हुई टीमें प्लेऑफ में जाएंगी।

प्लेऑफ का आयोजन 9 सितंबर को होगा और टॉप 8 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी, जहां पहले से 8 टीमें होंगी। 10 और 11 सितंबर को सेमीफाइनल देखने को मिलेगा, जहां टॉप 12 स्क्वाड फाइनल में जाएंगी। यहां पर सेमीफाइनल से आईं 12 और लीग स्टेज की टॉप 4 टीमें आमने-सामने होंगी। 12 से लेकर 14 सितंबर तक उनके बीच फाइनल होगा।

विज्ञापन

BGMI Master Series में हिस्सा लेने वाली सभी 24 टीमों की लिस्ट

  • 4TR Official
  • FS Esports
  • Genesis Esports
  • Global Esports
  • Hero Xtreme Godlike
  • iQOO 8BIT
  • iQOO Orangutan
  • iQOO Reckoning Esports
  • iQOO Revenant XSPARK
  • iQOO SOUL
  • Infinix True Rippers
  • Likitha Esports
  • MADKINGS
  • Marcos Gaming
  • Medal Esports
  • META NINZA
  • MYG LOS Hermanos
  • NONx
  • OnePlus Gods Reign
  • OnePlus K9 Esports
  • Phoenix Esports
  • Team AX
  • TWOB
  • Victores Sumis

BGMI Master Series की इनामी राशि

ग्रैंड फाइनल में 16 टीमें जाएंगी और सभी को कुछ न कुछ इनाम जरूर मिलेगा। नीचे 1.5 करोड़ रूपये की राशि के वितरण की जानकारी है।

स्थान इनामी राशि
विजेता ₹6,000,000
उपविजेता ₹2,000,000
तीसरा पायदान ₹1,250,000
चौथा स्थान₹750,000
5वां स्थान ₹550,000
6वां स्थान ₹450,000
7वां स्थान ₹400,000
8वां स्थान ₹350,000
9वां स्थान ₹300,000
10वां स्थान ₹250,000
11वां स्थान ₹225,000
12वां स्थान ₹200,000
13वां स्थान ₹175,000
14वां स्थान ₹150,000
15वां स्थान ₹125,000
16वां स्थान ₹100,000

ये भी पढ़ें:- BGMI में कौन सी है सबसे बेस्ट स्नाइपर? दूरी पर मौजूद दुश्मनों को एक गोली में कर सकते हैं चित

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola