Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

30 सेकेंड में ठंडा करेगा कमरा! Xiaomi का नया Tower AC लॉन्च, स्मार्टफोन से भी कर सकेंगे कंट्रोल, जान लें कीमत

Xiaomi ने अपना नया Mijia Tower AC लॉन्च कर दिया है, जो फास्ट कूलिंग और स्मार्ट फीचर्स के कारण चर्चा में है. कंपनी का दावा है कि यह एसी सिर्फ 30 सेकेंड में कूलिंग शुरू कर सकता है. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Mar 17, 2026 11:01
Xiaomi ने लॉन्च किया दमदार Tower AC.

Xiaomi Tower AC: स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की टेक कंपनी Xiaomi ने एक नया और खास एयर कंडीशनर पेश किया है. कंपनी ने हाल ही में Xiaomi Mijia Tower AC लॉन्च किया है, जिसे ऑफिशियली Mijia Air Conditioner Giant Energy Saving Pro नाम दिया गया है. यह टॉवर एसी अपने स्टाइलिश डिजाइन, तेज कूलिंग और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के कारण चर्चा में है. कंपनी का दावा है कि यह एसी बहुत कम समय में पूरे कमरे को ठंडा कर सकता है और साथ ही बिजली की खपत को भी काफी कम करता है.

कितनी है Xiaomi Mijia Tower AC की कीमत?

Xiaomi ने इस टॉवर एसी को फिलहाल चीन के Youpin प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया है. कंपनी ने इसे दो अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है, ताकि यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकें. कीमत के लिहाज से भी इसे प्रीमियम फीचर्स के साथ प्रतिस्पर्धी दाम में पेश किया गया है.

---विज्ञापन---

चीन में कितनी है कीमत

चीन के बाजार में Xiaomi Mijia Tower AC (2 HP) की कीमत 4,699 युआन रखी गई है, जो भारतीय रुपये में करीब 56,500 रुपये के आसपास बैठती है. वहीं Xiaomi Mijia Tower AC (3 HP) को 5,499 युआन यानी लगभग 66,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है. कीमत और फीचर्स को देखते हुए इसे हाई-परफॉर्मेंस टॉवर एसी के तौर पर पेश किया गया है.

दमदार कूलिंग और हाई एयरफ्लो

कंपनी के मुताबिक यह टॉवर एसी कूलिंग के मामले में काफी ताकतवर है. इसमें सिर्फ 30 सेकेंड में कूलिंग शुरू होने की क्षमता दी गई है. इसके साथ ही इसमें 1760 m³/h एयरफ्लो क्षमता मिलती है, जो कमरे में ठंडी हवा को तेजी से फैलाने में मदद करती है. यह एसी करीब 13 मीटर तक हवा फेंक सकता है. इसमें 120mm क्रॉस-फ्लो फैन ब्लेड और बड़ा हीट एक्सचेंजर भी दिया गया है, जिससे कूलिंग ज्यादा प्रभावी हो जाती है. इसके अलावा 115° वाइड एंगल एयरफ्लो की वजह से कमरे के ज्यादा हिस्से तक ठंडी हवा पहुंचती है.

---विज्ञापन---

स्मार्ट फीचर्स से लैस

Xiaomi अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम के लिए जानी जाती है और इस एसी में भी कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं. इसमें ऑटोमैटिक सेल्फ क्लीनिंग, डर्ट और फिल्टर ब्लॉकेज अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. यूजर्स इसे स्मार्टफोन ऐप के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें रिमोट डायग्नोस्टिक, सॉफ्टवेयर अपडेट और Mijia App कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यह एसी Xiaomi के HyperOS के साथ भी काम करता है, जिससे इसे कंपनी के दूसरे स्मार्ट डिवाइस के साथ कनेक्ट किया जा सकता है.

क्या भारत में भी आएगा यह टॉवर एसी

फिलहाल Xiaomi ने भारत में इस टॉवर एसी को लॉन्च करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालांकि कंपनी पिछले कुछ सालों में भारत में कई स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स पेश कर चुकी है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगर इस तरह के टॉवर एसी की मांग बढ़ती है, तो आने वाले समय में Xiaomi Mijia Tower AC भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Apple का AirPods Max 2 लॉन्च, मिलेंगे रियल टाइम ट्रांसलेशन जैसे धांसू फीचर, जानें भारत में कितनी कीमत?

First published on: Mar 17, 2026 10:15 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.