सिर्फ 10 मिनट चार्ज में पूरे दिन चलेगी बैटरी! Poco X8 Series की 17 मार्च को लॉन्चिंग, धांसू होंगे फीचर्स

Poco जल्द ही भारत में अपनी नई Poco X8 Pro Series लॉन्च करने जा रहा है. इस सीरीज में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे दो दमदार स्मार्टफोन शामिल होंगे. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Poco X8 Pro Series

Poco X8 Pro Series में 120FPS गेमिंग और 100W फास्ट चार्जिंग.

विज्ञापन

Poco x8 Pro Series: स्मार्टफोन ब्रांड Poco भारतीय बाजार में अपनी नई Poco X8 Pro Series लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि इस सीरीज को 17 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा. इस लाइनअप में दो स्मार्टफोन Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max शामिल होंगे. लॉन्च से पहले ही Flipkart पर बने माइक्रोसाइट के जरिए कंपनी ने इन दोनों फोन के कई अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है, जिससे साफ है कि यह सीरीज खास तौर पर गेमिंग, बड़ी बैटरी और तेज परफॉर्मेंस पर फोकस करेगी.

सीरीज में मिलेंगे दो स्मार्टफोन

Poco X8 Pro Series के तहत कंपनी दो मॉडल लॉन्च करने वाली है- Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max. दोनों स्मार्टफोन अलग-अलग बैटरी कैपेसिटी और प्रोसेसर के साथ आएंगे, लेकिन फीचर्स के मामले में दोनों को काफी पावरफुल बताया जा रहा है. कंपनी ने Flipkart पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी तैयार की है, जहां इन फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं.

Advertisment

गेमिंग पर खास फोकस

कंपनी के मुताबिक Poco X8 Pro Series को खास तौर पर गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. Poco का दावा है कि इन स्मार्टफोन्स में गेमिंग के दौरान जीरो लैग का अनुभव मिलेगा और यूजर्स 120FPS तक स्मूद गेमिंग का मजा ले पाएंगे. इससे साफ है कि यह सीरीज उन यूजर्स को भी ध्यान में रखकर बनाई गई है जो मोबाइल पर ज्यादा गेम खेलते हैं.

Poco X8 Pro Max में मिलेगी बड़ी बैटरी

Poco X8 Pro Max 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी बताई जा रही है. इस फोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी का कहना है कि यह फोन सामान्य इस्तेमाल में तीन दिन से ज्यादा तक चल सकता है. इसके अलावा यह करीब 30 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक और 18 दिन तक स्टैंडबाय टाइम दे सकता है. इस बैटरी को TUV सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो लगभग छह साल तक बैटरी की टिकाऊपन का दावा करता है.

Poco X8 Pro में भी दमदार बैटरी

सीरीज का दूसरा मॉडल Poco X8 Pro 5G भी बैटरी के मामले में काफी मजबूत है. इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी के अनुसार यह स्मार्टफोन सामान्य इस्तेमाल में दो दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकता है. इसके अलावा इसमें 18 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग और 12 दिन तक स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है. इस बैटरी को TUV से पांच साल की बैटरी ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है.

विज्ञापन

फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट

Poco X8 Pro Series के दोनों स्मार्टफोन 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे और इसमें PPS चार्जिंग तकनीक भी दी जाएगी. इसके अलावा इन फोन्स में 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकेगा. कंपनी का दावा है कि Poco X8 Pro Max को केवल 10 मिनट चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप मिल सकता है, जबकि Poco X8 Pro में करीब 16 मिनट चार्जिंग से पूरे दिन का इस्तेमाल संभव होगा.

पावरफुल प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में भी Poco X8 Pro Series काफी दमदार बताई जा रही है. Poco X8 Pro Max 5G में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया जाएगा, जबकि Poco X8 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलेगा. कंपनी के अनुसार AnTuTu बेंचमार्क पर Poco X8 Pro Max ने 31 लाख से ज्यादा और Poco X8 Pro ने 23 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है.

विज्ञापन

बेहतर कूलिंग सिस्टम

लंबे समय तक गेमिंग और हेवी इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन में खास कूलिंग सिस्टम दिया है. Poco X8 Pro 5G में 5300 स्क्वायर मिलीमीटर का वेपर चैंबर और 11000 स्क्वायर मिलीमीटर ग्रेफाइट लेयर दिया गया है. वहीं Poco X8 Pro Max में इससे भी बड़ा 5800 स्क्वायर मिलीमीटर हीट डिसिपेशन एरिया मिलता है, जो ग्रेफाइट लेयर के साथ मिलकर फोन के तापमान को बेहतर तरीके से कंट्रोल करता है.

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ