iPhone Fold: एप्पल के पहले फोल्डेबल फोन की कीमत और फीचर्स लीक, जानकर लग सकता है झटका

एप्पल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. नई लीक्स में इसकी संभावित कीमत और फीचर्स का खुलासा हुआ है. जानिए इस मोस्ट अवेटेड फोल्डेबल iPhone में क्या खास मिलने वाला है और क्या होगी इसकी कीमत.

iPhone Fold

ऐसा हो सकता है एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन. (AI Generated Image)

विज्ञापन

iPhone Fold Leaks: काफी समय से टेक दुनिया में एप्पल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर चर्चा चल रही है. फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं कि कंपनी कब अपना पहला फोल्ड होने वाला iPhone लॉन्च करेगी. पिछले कुछ महीनों में इस डिवाइस से जुड़ी कई लीक्स सामने आई हैं, जिनमें इसके डिजाइन, डिस्प्ले और इंटरफेस तक की जानकारी मिल चुकी है. अब हाल ही में इसकी संभावित कीमत और कुछ अहम फीचर्स को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसने यूजर्स का ध्यान खींच लिया है.

लगातार सामने आ रहे नए लीक्स

एप्पल के फोल्डेबल फोन को लेकर समय-समय पर नई रिपोर्ट और लीक्स सामने आती रही हैं. कभी इसके डिस्प्ले साइज की चर्चा होती है तो कभी इसके डिजाइन और सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी सामने आती है. हाल ही में कुछ नए रेंडर्स भी सामने आए हैं, जिनसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी का यह मोस्ट अवेटेड प्रोडक्ट कैसा दिख सकता है.

Advertisment

कीमत को लेकर बड़ी जानकारी

अब जो नई जानकारी सामने आई है, उसमें इस फोन की कीमत को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है. अगर आपको लगता है कि यह फोन सामान्य iPhone की कीमत के आसपास होगा, तो ऐसा शायद नहीं है. सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत काफी ज्यादा हो सकती है, जिससे कई फैंस हैरान भी हो सकते हैं.

तीन अलग-अलग वेरिएंट में iPhone Fold

लीक के अनुसार, चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर दावा किया गया है कि iPhone Fold को तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है. इसमें 256GB स्टोरेज वाला मॉडल करीब 15,999 RMB यानी लगभग 2,15,148 रुपये का हो सकता है. वहीं 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत करीब 17,999 RMB यानी लगभग 2,42,043 रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा 1TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 19,999 RMB यानी लगभग 2,69,000 रुपये तक हो सकती है.

दमदार प्रोसेसर मिलने की उम्मीद

फीचर्स की बात करें तो इस फोल्डेबल iPhone में एप्पल का नया और ताकतवर A20 चिपसेट मिलने की संभावना जताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह चिपसेट 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जा सकता है, जिससे फोन की परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है.

विज्ञापन

मिल सकता है बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले

लीक्स में यह भी बताया गया है कि फोन को खोलने पर इसमें लगभग 7.8 इंच का बड़ा इनर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है. वहीं बाहर की तरफ 5.3 या 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिससे फोन को बिना खोले भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सके.

कैमरा और मल्टीटास्किंग फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. इसके अलावा एक हालिया लीक में यह भी बताया गया है कि इसमें iPad जैसा इंटरफेस मिल सकता है, जिससे यूजर एक साथ दो ऐप्स चला सकेंगे. हालांकि मल्टीटास्किंग का यह फीचर कई Android फोल्डेबल फोन में पहले से मौजूद है, लेकिन iPhone में यह पहली बार देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ