'पास में फोन चार्ज कहां करूं?' अब Google Maps से पूछिए, तुरंत मिलेगा जवाब, ऐप में आया 10 साल का सबसे बड़ा अपडेट

Google Maps अब पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गया है. Google ने इसमें Gemini AI बेस्ड नया Ask Maps फीचर जोड़ दिया है, जिससे यूजर्स सीधे सवाल पूछकर नजदीकी जगहों और सुविधाओं की जानकारी पा सकेंगे. जानते हैं इसकी हर डिटेल.

Google Maps

Google Maps में आया 10 साल का सबसे बड़ा अपडेट. (Photo-Google)

Google Maps Ask Maps Feature: Google ने अपने पॉपुलर नेविगेशन ऐप Google Maps में बड़े बदलाव का ऐलान किया है. कंपनी के CEO सुंदर पिचाई ने बताया कि अब Google Maps में Gemini AI मॉडल को जोड़ा जा रहा है, जिससे यूजर्स को एक नया Ask Maps फीचर मिलेगा. इस फीचर की मदद से यूजर्स सीधे सवाल पूछकर आसपास की जगहों, सुविधाओं और जरूरी जानकारी का पता लगा सकेंगे. इसके साथ ही Google ने Immersive Navigation नाम का नया अपडेट भी पेश किया है, जिसे कंपनी पिछले 10 सालों में Google Maps का सबसे बड़ा नेविगेशन अपग्रेड बता रही है.

विज्ञापन

Google Maps में जुड़ा Gemini AI

Google ने अपने AI मॉडल Gemini को अब Google Maps में इंटीग्रेट कर दिया है. इस टेक्निक की मदद से Maps पहले से ज्यादा स्मार्ट और पर्सनल हो जाएगा. कंपनी का कहना है कि अब यूजर्स को सिर्फ लोकेशन ही नहीं, बल्कि कई तरह के जटिल या खास सवालों के जवाब भी सीधे Maps के अंदर मिल सकेंगे.

विज्ञापन

Ask Maps फीचर कैसे करेगा काम

नए Ask Maps फीचर के जरिए Google Maps अब एक तरह से पर्सनल कंसीयर्ज की तरह काम करेगा. यूजर ऐप में मौजूद Ask Maps बटन पर टैप करके सीधे सवाल पूछ सकेंगे. इसके बाद AI उन्हें बातचीत की तरह जवाब देगा और साथ में कस्टमाइज्ड मैप भी दिखाएगा, जिससे यूजर को समझने में आसानी होगी कि उसे कहां जाना है.

कठिन सवालों का भी मिलेगा तुरंत जवाब

Google के मुताबिक इस फीचर से यूजर्स ऐसे सवाल भी पूछ सकते हैं, जिनका जवाब सामान्य सर्च से मिलना मुश्किल होता है. उदाहरण के तौर पर अगर कोई पूछे कि “सबसे नजदीकी ऐसा पब्लिक बाथरूम कहां है जहां लाइन न हो?” या “मेरा फोन बंद होने वाला है, बिना लंबी लाइन के फोन कहां चार्ज कर सकता हूं?”, तो Ask Maps तुरंत सबसे बेहतर विकल्प दिखा देगा.

विज्ञापन

यूजर के हिसाब से मिलेंगे सुझाव

Google का कहना है कि Ask Maps यूजर को सिर्फ सामान्य जानकारी नहीं देगा, बल्कि उसकी जरूरत और आसपास की रियल-टाइम स्थिति के आधार पर जवाब देगा. Maps में मौजूद ताजा डेटा का इस्तेमाल करके यह फीचर यूजर्स को वहां जाने से पहले जरूरी जानकारी दे देगा और उनकी योजना को आसान बना देगा.

भारत और अमेरिका में शुरू हुआ रोलआउट

Google ने बताया कि Ask Maps फीचर का रोलआउट फिलहाल अमेरिका और भारत में शुरू कर दिया गया है. यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा. आने वाले समय में इसका सपोर्ट डेस्कटॉप वर्जन में भी जोड़ा जाएगा.

विज्ञापन

Immersive Navigation से बदलेगा Maps का लुक

Google ने Maps में Immersive Navigation नाम का नया अनुभव भी पेश किया है. इसके तहत ऐप का इंटरफेस पहले से ज्यादा आधुनिक और विजुअली बेहतर बनाया गया है. अब यूजर्स को नेविगेशन के दौरान 3D बिल्डिंग्स, असली जैसी सड़कें, पहाड़ और हरियाली का ज्यादा वास्तविक दृश्य देखने को मिलेगा.

ड्राइविंग के दौरान कम होगी कन्फ्यूजन

कंपनी का कहना है कि इस नए अपडेट का मकसद ड्राइविंग के दौरान होने वाली कन्फ्यूजन को कम करना है. बेहतर विजुअल मैप और नेचुरल निर्देशों की मदद से ड्राइवर को रास्ता समझने में ज्यादा आसानी होगी और वह सड़क पर ध्यान बनाए रख पाएगा.

विज्ञापन

धीरे-धीरे और डिवाइस तक पहुंचेगा फीचर

Immersive Navigation फीचर फिलहाल अमेरिका में रोलआउट होना शुरू हो गया है. आने वाले महीनों में इसे Android और iOS डिवाइस के अलावा CarPlay, Android Auto और Google बिल्ट-इन कार सिस्टम में भी उपलब्ध कराया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ