WhatsApp Tips and Tricks: मेटा के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp का इस्तेमाल आज दुनिया भर में दो अरब से ज्यादा लोग कर रहे हैं। कंपनी भी समय-समय पर नए-नए फीचर्स पेश करती रहती है। हालांकि, ऐप में पहले से ही कई जबरदस्त फीचर्स मौजूद हैं, लेकिन यूजर्स को डॉक्यूमेंट स्कैन करने के लिए थर्ड-पार्टी ऐप पर डिपेंड रहना पड़ता था। लेकिन हाल ही में अपडेट के साथ, WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोल आउट किया है, जिससे वे इन-ऐप कैमरे का इस्तेमाल करके डाक्यूमेंट्स को स्कैन कर सकते हैं और इसे अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद किसी भी शख्स के साथ शेयर कर सकते हैं।
यह वाकई काफी यूजफुल है, क्योंकि पहले यूजर्स को किसी दस्तावेज को स्कैन करने, उसे किसी फोल्डर में सेव करने और बाद में दूसरों के साथ अटैचमेंट के तौर पर शेयर करने के लिए थर्ड-पार्टी ऐप खोलना पड़ता था। हालांकि नए फीचर ने इस दिक्कत को खत्म कर दिया है और अब आप बिना ब्लर के हाई क्वालिटी में डाक्यूमेंट्स भेज सकते हैं। चलिए स्टेप बाय स्टेप इसे यूज करने का पूरा प्रोसेस जानते हैं…
WhatsApp पर डॉक्यूमेंट कैसे स्कैन करें?
- iPhone पर बिल्ट-इन WhatsApp डॉक्यूमेंट स्कैनर का इस्तेमाल करने के लिए अपने डिवाइस पर WhatsApp ओपन करें।
- अब बॉटम बार पर “प्लस” बटन पर टैप करें और डॉक्यूमेंट पर क्लिक करें।
- अब, आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे Choose from files, Choose photo or video and स्कैन डॉक्यूमेंट ।
- यहां से तीसरे ऑप्शन पर क्लिक करने से इन-ऐप कैमरा ओपन हो जाएगा।
- इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट को व्यू फाइंडर में रखना होगा।
- उसे स्कैन करने के लिए शटर पर टैप करें।
- अब, आप इसे दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं जैसे आप किसी रेगुलर डॉक्यूमेंट के साथ करते हैं।
Android डिवाइस पर नहीं है ये फीचर
WhatsApp का कहना है कि अभी इस फीचर को धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है, इसलिए आपके डिवाइस पर नया ऑप्शन उपलब्ध होने में कुछ समय लग सकता है। साथ ही, यह अभी भी कंफर्म नहीं है कि यह फीचर Android डिवाइस पर कब और कैसे उपलब्ध होगा। इसलिए Android यूजर्स को अभी भी थर्ड-पार्टी ऐप का सहारा लेना होगा।
ये भी पढ़ें: लूट लो…iPhone 16 Pro पर मिल रहा है 10 हजार का Discount! फटाफट देखें डील
संबंधित खबरें
अब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 hr agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
3 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines