Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

WhatsApp के प्रोफाइल में होने जा रहा है बड़ा बदलाव! जल्द मिलेगा सबसे खास ऑप्शन

WhatsApp New Feature: WhatsApp पर जल्द ही एक बहुत जबरदस्त फीचर आ रहा है जो पहले से इंस्टाग्राम पर मौजूद है। दरअसल कंपनी प्रोफाइल सेक्शन में बड़ा अपडेट ला रही है। चलिए इसके बारे में जानें...

Author
Edited By : Sameer Saini Updated: Aug 12, 2024 13:06
WhatsApp New Feature

WhatsApp New Feature: WhatsApp का इस्तेमाल आज भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। हाल ही में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स को रोल आउट किया है जो Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर पहले से मौजूद हैं। इन नए फीचर्स के आने से WhatsApp पर चैटिंग का एक्सपीरियंस और भी मजेदार और आसान होने वाला है। वहीं, अब कंपनी WhatsApp के प्रोफाइल में एक और शानदार ऑप्शन ला रही है जिससे आप प्रोफाइल में अपनी फोटो की जगह अपने अवतार का भी यूज कर सकेंगे।

ऐसे काम करेगा फीचर

WABetaInfo की हालिया रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर को अभी तक रिलीज नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही इसे रोल आउट किया जाएगा। इस अपडेट के बाद प्रोफाइल फोटो पर स्वाइप करके जल्द ही आपको अवतार दिखाई देगा या आप फोटो की जगह अवतार सेट कर सकेंगे। अपडेट करने के बाद, नया अवतार डिजाइन ऑटोमेटिक ऑन हो जाएगा, लेकिन यूजर्स के पास इसे किसी भी समय बदलने और एडिट करने का ऑप्शन भी होगा।

---विज्ञापन---

WhatsApp

ये भी पढ़ें : फास्ट चार्जिंग से खराब हो जाती है फोन की बैटरी? डिवाइस रहेगा सेफ बस ऐसे करें यूज

---विज्ञापन---

डबल टैप रिएक्शन

इससे पहले कंपनी को Instagram की तरह ही, WhatsApp भी यूजर्स को मैसेज पर डबल टैप करके रिएक्शन देने वाले फीचर की टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया था। इस फीचर के आने से आप अपनी फीलिंग्स को जल्दी और आसानी से शेयर कर सकेंगे।

स्टेटस अपडेट में भी होगा बदलाव

WhatsApp पर जल्द ही आप स्टेटस अपडेट को रीशेयर भी कर सकेंगे। अगर किसी ने आपको अपने स्टेटस में टैग किया है, तो आप उस स्टेटस को अपने कॉन्टेक्ट्स के साथ आसानी से शेयर कर सकेंगे। इन नए फीचर्स के आने से प्लेटफॉर्म और भी अट्रैक्टिव बन जाएगा। इतना ही नहीं यूजर्स एक-दूसरे के साथ और अधिक आसानी से जुड़ पाएंगे और अपनी फीलिंग्स को बेहतर तरीके से शेयर कर पाएंगे।

First published on: Aug 12, 2024 01:05 PM

संबंधित खबरें