Vivo T3 launch Price and Features: Vivo ने भारत में आज एक और तगड़ा स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Vivo T3 के नाम से पेश किया है। हालांकि लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन के कई फीचर्स सामने आ गए थे। कंपनी ने इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 SoC, क्रिस्टल फ्लेक कलर वेरिएंट, ट्रिपल रियर कैमरा, टर्बो चार्ज और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया है।
Vivo T2 का है अपग्रेड
कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफोन वीवो टी2 का अपग्रेड वर्जन है। फोन में 8 जीबी रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज, 6.67 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल रहा है। ये स्मार्टफोन मार्केट सेगमेंट में, Poco X6 Neo और Samsung Galaxy M34 5G जैसे डिवाइस को कड़ी टक्कर देगा।
Vivo T3 के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन कि बात करें तो वीवो टी3 में मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 चिपसेट और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67-इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का बोकेह लेंस मिलता है।
Vivo T3 के कैमरा फीचर्स
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट कैमरा 16-मेगापिक्सल का मिल रहा है। डिवाइस को पावर देने के लिए क्विक रिचार्ज के लिए 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000 एमएएच की बैटरी मिल रही है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि टी-सीरीज बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन ऑफर करती है। Vivo T3 5G में मेमोरी बूस्टर फीचर के साथ, आप RAM को बढ़ा भी सकते हैं। 8 जीबी रैम को आप 16 GB में बदल सकते हैं जिससे मल्टीटास्किंग काफी आसान हो जाएगी।
Vivo T3 की भारत में कीमत
भारत में इस फोन के 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। वहीं इस फोन के 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत फोन पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
16 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
18 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
20 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines