Spy Loan Apps List: Google ने हाल ही में Google Play स्टोर से 17 Spy Loan ऐप्स को रिमूव कर दिया है, जिनके लाखों डाउनलोड थे। ESET की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष के दौरान Google Play Store पर ‘स्पाई लोन’ के रूप में पहचाने गए कम से कम 17 ऐप्स को स्पॉट किया है। ये ऐप्स लोन लेने वाले यूजर्स के डिवाइस से बड़ी मात्रा में जानकारी कलेक्ट करके उनकी जासूसी करने के लिए डिजाइन किए गए थे। खास बात यह है कि इस जानकारी का यूज बाद में लोन लेने वाले लोगों को ब्लैकमेल करने और उन्हें हाई इंटरेस्ट रेट पर अमाउंट चुकाने के लिए यूज किया जा रहा था।
इस वीडियो से भी जानें Top 15 Fake Loan Apps
ईएसईटी Researchers ने यूजर्स को धोखा देने के लिए डिजाइन किए गए इन ऐप्स की एक लिस्ट भी जारी की है। कहा जा रहा है कि ये ऐप्स अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और दक्षिण पूर्व एशिया में रहने वाले लोगों को टारगेट कर रहे हैं। सुरक्षा कंपनी ने कहा कि उसने पहले Google को जिन 18 ऐप्स के बारे में बताया था, उनमें से सर्च दिग्गज ने 17 ऐप्स हटा दिए।
अंतिम ऐप अभी भी ऐप स्टोर पर उपलब्ध है क्योंकि ऐप का एक नया वर्जन प्ले स्टोर पर हाल ही में रिलीज हुआ था। एंड्रॉइड यूजर्स को ये ध्यान देने की आवश्यकता है कि Google ने इन ऐप्स को हटा दिया है। इसके बाद आपको भी अब इन सभी ऐप्स को फोन स्मार्टफोन से मैन्युअल रूप से हटा देना चाहिए। आइये उन 17 एंड्रॉइड ऐप्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें तुरंत फोन से डिलीट करने की जरूरत है।
इस वीडियो से भी जानें Chinese Loan App के बारे में
SpyLoan ऐप्स की लिस्ट
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सभी 17 ऐप्स गूगल की पॉलिसी का पालन नहीं कर रहे थे। जिसके बाद कंपनी ने इन्हें अपने प्लेटफार्म से रिमूव कर दिया है। इसके अलावा ये ऐप्स रि-पेमेंट की गाइडलाइंस का भी उल्लंघन कर रहे हैं। बता दें कि इन ऐप्स की पूरी लिस्ट PhoneArena की रिपोर्ट्स से ली गई है।
- AA Kredit
- Amor Cash
- GuayabaCash
- EasyCredit
- Cashwow5
- CrediBus6
- FlashLoan
- PrstamosCrdito
- Préstamos De Crédito-YumiCash
- Go Crédito
- Instantáneo Préstamo
- Cartera grande
- Rápido Crédito
- Finupp Lending
- 4S Cash
- TrueNaira16
- EasyCash
संबंधित खबरें
स्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
4 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
7 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
9 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines