टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर आया बड़ा अपडेट, 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ केस में नया अपडेट सामने आया है. एक्टर पर फायरिंग करने वाले हमलावरों को 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. वहीं पुलिस अभी भी इस केस की जांच में जुटी हुई है.
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग केस पर आया अपडेट (pic credit- screengrab)
Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. एक्टर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. पुलिस ने इन्हें राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से ट्रेन के अंदर से गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद इन हमलावरों को मुंबई लाया गया था. बता दें मुंबई पुलिस ने इन आरोपियों की 14 दिन की कस्टडी मांगी थी. पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों की जांच के लिए दूसरे राज्यों में भी जाना पड़ेगा, जिसके बाद केस में नए अपडेट्स सामने आएंगे. वहीं फायरिंग के मामले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के सदस्य अनिल पंडित ने ली है. पुलिस इस पर भी जांच कर रही है.
विज्ञापन
पुलिस की जांच जारी
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के 16 घंटे बाद ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. इन आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था. बाद में इन सभी को मुंबई लाया गया. इन आरोपियों की पहचान फूल सिंह, रिहान (सुक्खा) और रितिक कुमार के रूप में हुई है. वहीं इस मामले के तार लॉरेंस गैंग से जुड़े हुए हैं. पुलिस अब केस की इस सिरे से भी जांच कर रही है.
एनडीटीवी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी तक हथियार बरामद नहीं किए गए हैं. वहीं अब हथियारों को बरामद करने के लिए इन आरोपियों का पुलिस कस्टडी में भेजना बेहद जरूरी था. वहीं अब पुलिस दूसरे राज्यों में जाकर भी इस केस की जांच कर रही है और हथियारों को ढूंढ रही है. इसके साथ ही गैंगस्टर अनिल पंडित के नाम से एक ऑडियो क्लिप शेयर किया गया था जिसमें टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई थी और अनिल पंडित ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया था. इस एंगल पर भी जांच जारी है.
बता दें टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को हमला किया गया था. एक्टर जुहू के एक फुटबॉल पार्क से जब वापस आ रहे थे तो हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. इस दौरान एक्टर के फैंस भी मौके पर मौजूद थे. इस घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई. वहीं गनीमत रही कि इस हादसे में टाइगर श्रॉफ को कुछ नहीं हुआ लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया. टाइगर श्रॉफ ने खुद गाड़ी चलाकर अपने ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया. अब फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इस घटना पर अफसोस जता रहे हैं.