---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

इतना पतला फोन पहले कभी नहीं देखा! Galaxy S25 Edge नहीं, Samsung ला रहा है उससे भी स्लिम फोन

Samsung जल्द लॉन्च कर सकता है दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन, जो Galaxy S25 Edge से भी स्लिम होगा. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक More Slim’ कोडनेम वाला ये फोन Exynos 2600 चिपसेट और 4300mAh बैटरी के साथ आ सकता है.

---विज्ञापन---

More Slim Phone By Samsung: सैमसंग अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के साथ एक बार फिर चर्चा में है. कंपनी ने मई 2025 में Galaxy S25 Edge लॉन्च किया था, जो अब तक का सबसे पतला गैलेक्सी फोन था  सिर्फ 5.8mm मोटा. हालांकि, बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, और चर्चा थी कि इसका अगला मॉडल शायद बंद कर दिया जाएगा. लेकिन अब नए लीक सामने आए हैं जो बताते हैं कि सैमसंग इसे पूरी तरह खत्म नहीं कर रहा, बल्कि इसे एक नए नाम और और भी पतले डिजाइन के साथ मार्केट में दोबारा उतार सकता है.

More Slim कोडनेम वाले फोन पर काम कर रही कंपनी

X पर यूजर SPYGO19726 के एक पोस्ट के मुताबिक, सैमसंग इस वक्त एक फोन पर काम कर रहा है, जिसका इंटरनल कोडनेम More Slim है. बताया जा रहा है कि यह फोन सिर्फ 5.56mm पतला होगा, यानी Galaxy S25 Edge से भी पतला. यही नहीं, यह iPhone Air (5.6mm) से भी स्लिम हो सकता है. माना जा रहा है कि कंपनी Galaxy S26 Edge को More Slim नाम से रीलॉन्च कर सकती है ताकि उसकी स्लिम सीरीज को एक नई पहचान मिल सके.

---विज्ञापन---

डिजाइन और डिस्प्ले में दिखेगा बड़ा बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया सैमसंग स्मार्टफोन 6.6-इंच का Dynamic AMOLED 2X LTPO 2.5 डिस्प्ले लेकर आएगा, जो 120Hz की एडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. यह स्क्रीन क्वालिटी और स्मूथनेस दोनों में बेहतरीन अनुभव देगी. फोन में एल्युमिनियम कॉम्पोजिट फ्रेम और टाइटेनियम सबस्ट्रक्चर दिया जा सकता है ताकि स्लिम होने के बावजूद यह मजबूत बना रहे.

बैटरी और परफॉर्मेंस में मिलेगा पावरफुल कॉम्बिनेशन

सैमसंग More Slim में अपनी इन-हाउस Exynos 2600 चिपसेट का इस्तेमाल करने जा रही है. यह प्रोसेसर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दोनों को बेहतर बनाएगा. इतना ही नहीं, फोन में 4,300mAh लिथियम पॉलिमर बैटरी दी जा सकती है, जो अपने स्लिम बॉडी के बावजूद अच्छी बैकअप देगी.

---विज्ञापन---

कैमरा सेटअप होगा ड्यूल सेंसर वाला

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 50MP टेलीफोटो लेंस का ड्यूल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. कंपनी एक पेरिस्कोप लेंस जोड़ने की संभावना भी देख रही है, जिससे जूम क्वालिटी और भी बेहतर हो सकती है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

लॉन्च टाइमलाइन में हो सकती है देरी

डच वेबसाइट Galaxy Club की रिपोर्ट के अनुसार, More Slim मॉडल का डेवलपमेंट फिलहाल बाकी Galaxy S26 सीरीज के मुकाबले थोड़ा पीछे चल रहा है. इसलिए यह संभावना है कि इसे S26 सीरीज के साथ नहीं, बल्कि बाद में एक अलग इवेंट में लॉन्च किया जाए.

---विज्ञापन---

Galaxy S25 Edge की झलक याद दिलाएगा नया फोन

बता दें, Galaxy S25 Edge को भारत में मई 2025 में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये रखी गई थी. इसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 6.7-इंच 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया था. कैमरा सेटअप में 200MP प्राइमरी सेंसर और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल था. अब उम्मीद है कि नया ‘More Slim’ फोन उसी प्रीमियम फील के साथ और भी बेहतर डिजाइन लेकर आएगा.

ये भी पढें- Google Pixel 9 पर सबसे बड़ा ऑफर, मिल रहा 35,000 तक का डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल 

---विज्ञापन---
First published on: Nov 01, 2025 12:21 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola