iPhone 17 से लेकर iPhone Air तक महंगे हुए Apple के ये मॉडल, नए लॉन्च के बाद इतनी बढ़ी कीमत

iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo लॉन्च करने के बाद Apple ने भारत में iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air की कीमत बढ़ा दी है. यहां जानते हैं इन मॉडल्स की कीमत में कितनी-कितनी बढ़ोतरी हुई है.

iphone price hike

नए फोन लॉन्च करने के साथ ही Apple अपने कुछ पुराने मॉडल के दाम बढ़ा दिए हैं.

विज्ञापन

Apple iPhone Price Hike: Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज और अपने पहले फोल्डेबल iPhone Duo को लॉन्च करने के बाद भारतीय ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपने कुछ पुराने iPhone मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. भारत में अब iPhone 17,  iPhone 17e और iPhone Air पहले के मुकाबले महंगे मिलेंगे. इसमें iPhone 17 की शुरुआती कीमत सीधे 17,000 रुपये बढ़ी है जबकि iPhone 17e की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई हैं.

iPhone 17 की कीमत में 17 हजार का इजाफा

Apple iPhone 17 अब भारत में 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 99,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा. वहीं इसके 512GB वेरिएंट की कीमत 1,24,900 रुपये हो गई है. फोन को लॉन्च के समय 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था. यानी बेस मॉडल के दाम में सीधे 17,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

विज्ञापन

iPhone 18 Pro लॉन्च के बाद बदली कीमत

Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo की लॉन्चिंग के तुरंत बाद अपनी वेबसाइट पर iPhone 17 की नई कीमतें अपडेट की हैं. ऐसे में अब पिछली जनरेशन का ये मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी. खास बात ये है कि iPhone 17 के दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बढ़ाई गई है.

iPhone Air भी हुआ महंगा

Apple ने iPhone Air की कीमत में भी बड़ा बदलाव किया है. अब भारत में इसका 256GB मॉडल 1,49,900 रुपये में मिलेगा. वहीं 512GB मॉडल की कीमत 1,74,900 रुपये और 1TB मॉडल की कीमत 2,24,900 रुपये हो गई है.

iPhone Air को लॉन्च करते समय इसके 256GB मॉडल की कीमत 1,19,900 रुपये रखी गई थी. 512GB मॉडल 1,39,900 रुपये और 1TB मॉडल 1,59,900 रुपये में लॉन्च हुआ था. नई कीमतों को देखें तो तीनों स्टोरेज वेरिएंट अब पहले के मुकाबले काफी महंगे हो गए हैं.

विज्ञापन

iPhone 17e की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी

Apple के iPhone 17e की कीमत में भी बड़ी बढ़ोतरी की गई है. अब इसका 256GB मॉडल 79,900 रुपये और 512GB मॉडल 1,04,900 रुपये में मिलेगा. iPhone 17e को 2 मार्च को भारत में लॉन्च किया गया था और उस समय इसकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपये थी.

विज्ञापन

512GB मॉडल के दाम में भी बड़ा बदलाव

iPhone 17e के 512GB मॉडल को लॉन्च के समय 84,900 रुपये में पेश किया गया था. अब इसकी कीमत बढ़कर 1,04,900 रुपये हो गई है. इस तरह 256GB और 512GB दोनों मॉडल की कीमत में बड़ा अंतर आया है. इन तीनों iPhone मॉडल में iPhone 17e की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है.

तीनों मॉडल की नई कीमत पर नजर

नई कीमतों के बाद iPhone 17 की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये, iPhone 17e की 79,900 रुपये और iPhone Air की 1,49,900 रुपये हो गई है. यानी Apple के नए iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo लॉन्च होने के बाद पुराने मॉडल सस्ते होने के बजाय और महंगे हो गए हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

Source- Apple

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ