Apple Watch Series 12: नए हेल्थ फीचर्स के साथ आई Apple की स्मार्टवॉच, कीमत 56,900 से शुरू

Apple ने अपनी नई Apple Watch Series 12 लॉन्च कर दी है. नई स्मार्टवॉच में ब्लड प्रेशर ट्रेंड ट्रैकिंग, स्लीप एप्निया डिटेक्शन और Apple Intelligence जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यहां जानते हैं इसकी से लेकर फीचर्स की हर जानकारी.

apple watch series 12

Apple ने अपने लॉन्च इवेंट में Watch Series 12 को लॉन्च किया है. (Image CRedit- Apple)

Apple Watch Series 12: Apple ने अपने इवेंट में नई स्मार्टवॉच  Apple Watch Series 12 को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बार वॉच के डिजाइन से ज्यादा फोकस हेल्त और फिटनेस फीचर्स पर किया है. नई Apple Watch Series 12 में नया ‘All-New Health-Sensing System’ दिया गया है, जो ब्लड प्रेशर ट्रेंड, स्पील, एप्निया और शरीर के वाइटल्स को ट्रैक करने में मदद करेगा. इसके अलावा S11 SiP प्रोसेसर और ऑन-डिवाइस Apple Intelligence का सपोर्ट भी मिलता है. भारत में इसकी शुरुआती कीमत 56,900 रुपये रखी गई है.

विज्ञापन

हेल्थ ट्रैकिंग में बड़ा बदलाव

Apple Watch Series 12 में कंपनी ने हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम को पूरी तरह से री-इंजीनियर किया है. इसमें नए ऑप्टिकल और बायो-सेंसर दिए गए हैं, जो शरीर के टेंपरेचर, ब्लड प्रेशर से जुड़े ट्रेंड और रात में सांस लेने के पैटर्न में होने वाले चेंजेस पर नजर रखते हैं. इसका मकसद यूजर को उसकी सेहत में आने वाले छोटे बदलावों की जानकारी पहले देना है.

विज्ञापन

नई वॉच नॉन-इनवेसिव तरीके से ब्लड प्रेशर ट्रेंड को ट्रैक करने की क्षमता के साथ आती है. इसके अलावा स्लीप एप्निया का पता लगाने के लिए भी इसमें एडवांस सिस्टम दिया गया है. रात के समय सांस लेने के पैटर्न में होने वाले बदलावों को रिकॉर्ड कर यह फीचर संभावित समस्या की तरफ ध्यान दिला सकता है.

Apple Intelligence से मिलेगी हेल्थ रिपोर्ट

Apple Watch Series 12 में ऑन-डिवाइस Apple Intelligence का इस्तेमाल हेल्थ डेटा को समझने के लिए किया गया है. वॉच से मिले डेटा का विश्लेषण करके यूजर को वीकली हेल्थ इनसाइट्स मिलेंगी. इसके साथ डॉक्टर के साथ शेयर करने के लिए PDF रिपोर्ट तैयार करने की सुविधा भी दी गई है.

विज्ञापन

फिटनेस और मोशन ट्रैकिंग हुई बेहतर

इस वॉच में नए जाइरोस्कोप और एक्सीलेरोमीटर सेंसर लगाए गए हैं. इनकी मदद से वर्कआउट ट्रैकिंग और फॉल डिटेक्शन को पहले के मुकाबले ज्यादा सटीक बनाने का दावा किया गया है. मशीन-लर्निंग एल्गोरिदम के जरिए स्टेप ट्रैकिंग को भी बेहतर किया गया है. Apple का कहना है कि यह किसी भी स्मार्टवॉच में मिलने वाली सबसे सटीक स्टेप ट्रैकिंग है.

Image Credit- Apple

नया Readiness Score देगा फिटनेस सलाह

Apple Watch Series 12 में भी नया Readiness फीचर भी दिया गया है. यह हाल की एक्टिविटी, ट्रेनिंग लोड, नींद और हेल्थ डेटा को देखकर 0 से 10 के बीच स्कोर देता है. इसके आधार पर वॉच यूजर को ‘Recover’, ‘Pace Yourself’, ‘Ready’ या ‘Go for It’ जैसे सुझाव देती है. इससे यूजर को अंदाजा लगाने में मदद मिलती है कि उस दिन उसे आराम करना चाहिए या ज्यादा मेहनत वाला वर्कआउट करना ठीक रहेगा.

विज्ञापन

कैसा है डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात करें तो Apple Watch Series 12 में स्लिमर बेजेल्स के साथ ऑलवेज-ऑन Retina OLED डिस्प्ले दी गई है. यह किनारे तक फैली हुई है और इसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है. ऐसे में तेज धूप में भी स्क्रीन पर कंटेंट आसानी से दिखाई देता है.

विज्ञापन

24 घंटे की बैटरी और फास्ट चार्जिंग

बैटरी के मामले में Apple Watch Series 12 एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक का बैकअप देती है. फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी इसमें मिलता है. कंपनी के अनुसार, सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर वॉच 18 घंटे से ज्यादा का बैकअप दे सकती है. इसके लिए नई मैग्नेटिक फास्ट-चार्जिंग डॉक का इस्तेमाल किया गया है.

भारत में इतनी है कीमत

Apple Watch Series 12 के एल्युमीनियम वैरिएंट की भारत में शुरुआती कीमत 56,900 रुपये है. वहीं टाइटेनियम मॉडल की कीमत 99,900 रुपये और सिरेमिक मॉडल की कीमत 1,24,900 रुपये रखी गई है. कंपनी ने इसे प्रीमियम स्मार्टवॉच सेगमेंट में पेश किया है.

विज्ञापन

Apple Watch Series 12 के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं. इसकी आधिकारिक बिक्री 18 सितंबर 2026 से कंपनी स्टोर और अधिकृत रिटेलर्स के जरिए शुरू होगी. वॉच को जेट ब्लैक, रोज गोल्ड, सिल्वर और टाइटेनियम फिनिश में पेश किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ