iPhone 18 Pro Price: भारत-पाकिस्तान से अमेरिका तक कितनी है कीमत? यहां सबसे सस्ता मिल रहा Apple का नया iPhone
Apple ने अपनी नई iPhone सीरीज देशभर में लॉन्च कर दी है. ऐसे में ग्राहकों मन में अक्सर ऐसा सवाल आते हैं कि किस देश में ये सबसे सस्ता या सबसे महंगा मिल रहा है तो इसका जवाब यहां जानते हैं.
किस देश में सबसे सस्ता मिल रहा Apple का नया iPhone? (Image Credit-Apple)
---विज्ञापन---
Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. भारत समेत अमेरिका, UAE, UK और सिंगापुर जैसे बाजारों में इन दोनों फोन की बिक्री की तैयारी शुरू हो गई है. दोनों मॉडल 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज ऑप्शन में आते हैं. लेकिन इनकी कीमत हर देश में अलग है. खास बात यह है कि भारत के मुकाबले अमेरिका में iPhone 18 Pro सीरीज काफी सस्ती पड़ रही है. यहां जानते हैं अलग-अलग देशों में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत कितनी है और भारतीय रुपये में यह करीब कितनी बैठती है.
भारत में iPhone 18 Pro की कीमत
भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है. यह कीमत 256GB मॉडल की है. वहीं iPhone 18 Pro Max के 256GB मॉडल की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है. दोनों फोन 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज ऑप्शन में भी उपलब्ध हैं. Pro Max के 2TB मॉडल की कीमत 3,14,900 रुपये तक जाती है.
---विज्ञापन---
भारत में इन रंगों में मिलेंगे फोन
Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को Burgundy, Glacier, Silver और Black कलर में पेश किया है. भारत में इनके प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे, जबकि बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी.
अमेरिका में सबसे कम कीमत
अमेरिका में iPhone 18 Pro सीरीज की शुरुआती कीमत दूसरे ग्लोबल मार्केट की तुलना में सबसे कम है. यहां iPhone 18 Pro की कीमत 1,199 डॉलर से शुरू होती है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1.14 लाख रुपये बैठती है. वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर है, यानी करीब 1.24 लाख रुपये.
---विज्ञापन---
अमेरिकी कीमत में एक बात ध्यान रखें
अमेरिका में Apple की ओर से बताई गई कीमतों में राज्य के हिसाब से लगने वाला सेल्स टैक्स शामिल नहीं होता. इसलिए ग्राहको को वास्तविक खरीदी के समय इससे ज्यादा रकम चुकानी पड़ सकती है. इसके बावजूद शुरुआती कीमत के हिसाब से अमेरिका iPhone 18 Pro खरीदने के लिए सबसे सस्ते प्रमुख बाजारों में शामिल है.
दुबई में कितनी है कीमत?
UAE यानी दुबई में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 5,099 यूएई दिरहम है. भारतीय रुपये में यह लगभग 1.32 लाख रुपये बैठती है. वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत करीब 5,499 यूएई दिरहम है, जो लगभग 1.42 लाख रुपये के बराबर है. ऐसे में विदेश यात्रा करने वाले भारतीय खरीदारों के लिए दुबई भी एक आकर्षक बाजार हो सकता है.
---विज्ञापन---
UK में iPhone 18 Pro की कीमत
UK में Apple ने iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,199 पाउंड रखी है. भारतीय रुपये में यह करीब 1.55 लाख रुपये होती है. वहीं iPhone 18 Pro Max 1,299 पाउंड से शुरू होता है, जो लगभग 1.67 लाख रुपये के बराबर है. Apple ने अपनी UK वेबसाइट पर इन कीमतों की पुष्टि की है.
सिंगापुर में कितने का मिलेगा iPhone?
सिंगापुर में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1,899 सिंगापुर डॉलर है. भारतीय मुद्रा में यह लगभग 1.42 लाख रुपये होती है. वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत करीब 2,099 सिंगापुर डॉलर है, जो करीब 1.57 लाख रुपये के बराबर है. यानी सिंगापुर में भी दोनों फोन भारत के मुकाबले कम कीमत पर मिल रहे हैं, हालांकि अमेरिका या UAE की तुलना में अंतर कम है.
---विज्ञापन---
पाकिस्तान में कीमत कितनी है?
पाकिस्तान में Apple का आधिकारिक Apple Store नहीं है, जहां कंपनी सीधे iPhone की रिटेल कीमत तय करती हो. इसलिए वहां फोन की कीमत विक्रेता, टैक्स और PTA से जुड़े खर्चों के हिसाब से बदल सकती है.
रिपोर्टेड मार्केट कीमत के मुताबिक, iPhone 18 Pro की कीमत करीब 5.30 लाख पाकिस्तानी रुपया बताई जा रही है. भारतीय रुपये में यह लगभग 1.81 लाख रुपये बैठती है. वहीं iPhone 18 Pro Max की कीमत करीब 5.80 लाख यानी लगभग 1.98 लाख रुपये हो सकती है. हालांकि इन कीमतों को Apple की आधिकारिक कीमत न मानकर केवल अनुमानित बाजार कीमत के तौर पर देखना चाहिए.
शुरुआती कीमतों की तुलना करें तो अमेरिका सबसे सस्ता प्रमुख बाजार नजर आता है. इसके बाद दुबई और सिंगापुर का नंबर आता है. iPhone 18 Pro की अनुमानित शुरुआती कीमत अलग-अलग देशों में इस तरह है-
---विज्ञापन---
Image Credit- News24
iPhone 18 Pro Max कहां सस्ता?
iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमतों पर नजर डालें तो यहां भी अमेरिका सबसे आगे है. इसके बाद दुबई, सिंगापुर और UK आते हैं. अनुमानित कीमत इस तरह है-
Image Credit-News24
अमेरिका से खरीदने पर कितनी बचत?
भारतीय कीमत से तुलना करें तो अमेरिका में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 51,000 रुपये कम पड़ती है. वहीं iPhone 18 Pro Max करीब 56,000 रुपये सस्ता बैठता है. हालांकि यह अंतर अमेरिका सेल्स टैक्स को जोड़ने से पहले का है. यानी वास्तविक बचत राज्य के टैक्स और खरीदारी की स्थिति पर निर्भर करेगी.
---विज्ञापन---
iPhone 18 Pro में क्या खास है?
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में Apple का नया A20 Pro चिप दिया गया है. कैमरा सिस्टम में भी अपग्रेड किया गया है. फोन में 48MP Fusion Main कैमरा दिया गया है, जिसमें Variable Aperture का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा बैटरी लाइफ में भी सुधार किया गया है. Apple के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max 43 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है.
कीमत के लिहाज से किस देश में फायदा?
कुल मिलाकर शुरुआती कीमत के आधार पर अमेरिका में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सबसे सस्ते मिल रहे हैं. दुबई और सिंगापुर भी भारत के मुकाबले कम कीमत वाले बाजार हैं. हालांकि विदेश से फोन खरीदते समय सिर्प कीमत देखा पर्याप्त नहीं है. टैक्स, स्थानीय वारंटी और दूसरे खर्चों को भी ध्यान में रखना जरूरी होगा.