Samsung Foldable Phone 2025: सैमसंग इन दिनों अपने अगले फोल्डेबल डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारी में लगा है। जल्द ही कंपनी दो डिवाइस लॉन्च कर सकती है जिसमें एक फ्लोड और एक फ्लिप मॉडल हो सकता है। वहीं, हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में सैमसंग के गैलेक्सी Z फ्लिप 7 के डिजाइन का खुलासा हुआ है।
Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले Z फ्लिप 7 में अपने पिछले मॉडल Galaxy Z Flip 6 के जैसा डिजाइन होने की उम्मीद है। इसमें कवर डिस्प्ले पर डुअल कैमरा सेटअप, बॉक्सी लुक और पंच होल डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। हालांकि, पिछले जनरेशन की तुलना में आने वाले फ्लिप के डाइमेंशन और डिस्प्ले साइज में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
Samsung Galaxy Z Flip 7 का कैसा होगा डिजाइन
सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 7 में 3.6 इंच का कवर डिस्प्ले और 6.8 इंच का इनर डिस्प्ले हो सकता है। जिससे दोनों स्क्रीन अपने पिछले मॉडल Galaxy Z Flip 6 से थोड़ी बड़ी हो सकती हैं, जिसमें 3.4 इंच और 6.7 इंच का डिस्प्ले था। डिवाइस के डाइमेंशन में भी थोड़ी बदलाव हो सकता है। इस बार भी Samsung ने कवर डिस्प्ले पर डुअल कैमरा सेट-अप रखने का फैसला किया है। Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Fold 7 दोनों पर इस बार कंपनी क्रीज को काफी हद तक कम कर सकती है। सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 7 के जुलाई में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy Z Flip 7 के खास फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Samsung के इस नए डिवाइस में डुअल-कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस हो सकता है। हालांकि ये कैमरे पिछले मॉडल से कुछ अपग्रेड लेकर आएंगे। प्रोसेसर को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Galaxy Z Flip 7 में Exynos 2500 चिपसेट देखने को मिल सकता है। मेमोरी और स्टोरेज के मामले में Samsung 12GB RAM की पेशकश जारी रखेगा, जिसमें 256GB या 512GB इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन होंगे।
ये भी पढ़ें: iPhone के इस फीचर पर मचा बवाल… ‘Racist’ कहने पर दिख रहा Trump
Samsung Galaxy Z Flip 7 की कीमत लीक
गैलेक्सी Z फ्लिप 7 की कीमत इसके पिछले गैलेक्सी Z फ्लिप 6 के समान ही होने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि गैलेक्सी Z फ्लिप 7 की कीमत $1,099 होगी। अगर यह सच साबित हो जाता है, तो गैलेक्सी Z फ्लिप 7 की कीमत भारत में 1,09,999 रुपये हो सकती है, जो इसके पिछले मॉडल की लॉन्च कीमतों को दिखाता है।इसके अलावा, गैलेक्सी Z सीरीज में इस बार दो नए मॉडल पेश किए जाने की भी उम्मीद है जिसमें गैलेक्सी Z फ्लिप 7 FE और इसका पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन, गैलेक्सी G फोल्ड भी शामिल हो सकता है।
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
4 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
6 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
7 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
9 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines