Samsung S23 Price Drop: सैमसंग की नई गैलेक्सी S25 सीरीज के लॉन्च में अब बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं, ऐसे में गैलेक्सी S23 जो लगभग दो साल पुराना स्मार्टफोन है, इस वक्त सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। गैलेक्सी S23 को फ्लिपकार्ट से आप अभी सिर्फ 37,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जो कि इसके लॉन्च प्राइस से 50 प्रतिशत कम है, यह अभी भी एक बेहतरीन ऑप्शन है, खासकर उन लोगों के लिए जो एक अच्छे और कॉम्पैक्ट एंड्रॉयड फ्लैगशिप डिवाइस की तलाश में हैं। चलिए इस डिवाइस के बारे में जानें…
सस्ते में फ्लैगशिप का मजा
अपने कॉम्पैक्ट साइज 6.1 इंच की स्क्रीन के बावजूद, गैलेक्सी S23 गैलेक्सी S24 या किसी भी अन्य Android फ्लैगशिप स्मार्टफोन जितना ही जबरदस्त है इसकी कीमत 50,000 रुपये से कम है। इसमें प्रीमियम मेटल-ग्लास-सैंडविच बिल्ड, पानी और धूल से प्रोटेक्शन के लिए IP68 रेटिंग, एक खास टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ एक ट्रू ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। इतना ही नहीं इस फोन में गैलेक्सी AI के सभी फीचर्स मिल रहे हैं जो लेटेस्ट सीरीज में भी मिलते हैं।
लेटेस्ट फ्लैगशिप वाली कई खूबियां
यही नहीं गैलेक्सी S23 में फ्लैगशिप Android स्मार्टफोन की कई खूबियां हैं, जिसमें वायरलेस चार्जिंग, eSIM सपोर्ट और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 120Hz डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। डिवाइस का डिजाइन काफी क्लीन है। फोन को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो कम से कम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
बैटरी भी काफी दमदार
ये सस्ता फोन भी बिना किसी दिक्कत के भारी मल्टीटास्किंग और गेमिंग को हैंडल कर सकता है। इसके अलावा, डिवाइस में Android 14-बेस्ड OneUI 6 देखने को मिल रहा है और जल्द ही इसमें Android 15-बेस्ड OneUI 7 का अपडेट आ रहा है। डिवाइस में 3,900 एमएएच की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है जिससे फोन पूरे दिन चल सकता है।
ये भी पढ़ें : OnePlus 13 सीरीज की लॉन्च से पहले कीमत लीक, यहां जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
7 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
9 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
12 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
13 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
14 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines