Realme P1 Pro Discount Offer: रियलमी बजट प्राइस रेंज में कई शानदार फीचर्स वाले फोन ऑफर कर रहा है। इससे कंपनी की पॉपुलैरिटी भी तेजी से बढ़ रही है। रियलमी ने 15 अप्रैल को भारत में दो नए स्मार्टफोन Realme P1 और Realme P1 Pro को लॉन्च किया था। जिसके प्रो मॉडल की आज से सेल शुरू हो गई है। वहीं पिछले हफ्ते Realme ने Realme P1 5G के साथ अपने Realme P1 Pro Red लिमिटेड एडिशन को लिमिटेड टाइम के लिए खरीदने के लिए उपलब्ध कराया था। अब, Realme P1 Pro आज दोपहर 12:00 बजे से खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। इस बीच, Realme P1 पहले से ही फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Realme P1 Pro: कीमत और उपलब्धता
आज दोपहर 12 बजे से Realme P1 Pro 5G खरीद के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन की सेल realme.com और Flipkart पर शुरू हो गई है। Realme इस डिवाइस पर कुछ स्पेशल डील्स भी पेश कर रहा है। Realme P1 Pro 5G सेल के दौरान realme.com और Flipkart पर 9 महीने की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी फोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी दे रही है।
इस ऑफर के साथ फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट जिसकी कीमत 21,999 रुपये है, कम होकर 19,999 रुपये हो गई है। जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट को आप 20,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। फोन फीनिक्स रेड कलर वेरिएंट, पैरट ब्लू कलर वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Realme P1 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
Realme P1 Pro 5G में 6.7-इंच FHD+ OLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है। डिवाइस में स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 5G चिपसेट का यूज किया गया है और ये फोन आउट ऑफ बॉक्स Android 14 ओएस पर रन करता है। कैमरे की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे के साथ Sony LYT-600 सेंसर मिलता है।
इसके अलावा फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल रहा है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी के साथ 45W सुपरवूक चार्जर का सपोर्ट मिलता है।
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
11 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
13 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
15 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
16 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
18 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines