Portable AC: न दीवार न खिड़की की जरूरत! ये पोर्टेबल डिवाइस दिलाएगा गर्मी से राहत

Portable AC: घर में अगर एसी लगाने के लिए खास जगह नहीं है तो आप पोर्टेबल एसी लेकर आ सकते हैं जिसे जरूरत के समय इस्तेमाल करने के बाद कहीं भी रखा जा सकता है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Portable AC air conditioner under 40000

सस्ते पोर्टेबल एसी

विज्ञापन

Portable AC: गर्मी के बढ़ाने के साथ ही हम तरह-तरह के डिवाइस को अपनाने की सोचते हैं। राहत पाने के लिए घर में AC या कूलर लगाने का प्लान करते हैं। जबकि, घर में पहले से ही लगे पुराने एसी या कूलर को फिर से नया बनाने के लिए भी तरह-तरह के टिप्स को अपनाते हैं। हालांकि, समस्या तब बढ़ जाती है जब घर में स्पेस की कमी हो या किसी ऐसे डिवाइस की जरूरत हो जिसे आसानी से कहीं भी रखा जा सकेगा। घर की शोभा को कई बार खराब करने में AC का योगदान भी हो सकता है। दीवार पर लगाने से वॉल लुक खराब हो जाता है और विंडो एसी के लिए खास स्पेस चाहिए होता है।

कम स्पेस में भी मिलेगी गर्मी से राहत

अगर आप भी इससे कुछ बेहतर ऑप्शन की तलाश में हैं तो आपके लिए हम दो खास प्रोडक्ट लेकर आए हैं। इनकी मदद से आपको गर्मी से राहत मिल सकेगी और आप आसानी से उसे कहीं भी रख सकते हैं। घर में चाहे स्पेस की कमी हो या आपका बजट सिर्फ 40 हजार के करीब हो, ये प्रोडक्ट आपके लिए काम का हो सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

Blue Star Portable AC

ब्लू स्टार के एयर कंडीशनर्स को काफी लोगों के बीच पसंद किया जाता है। दमदार कूलिंग और बिजली की बचत के अलावा स्पेस की कमी होने पर इस पोर्टेबल एयर कंडीशनर को अपना सकते हैं। दरअसल, हम ब्लू स्टार के 1 टन पोर्टेबल एयर कंडीशनर की बात कर रहे हैं। इस एसी को क्रोमा पर 33,090 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। पोर्टेबल होने के कारण आप इसे आसानी से कहीं भी रख सकते हैं और आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Lloyd Portable AC

इसके अलावा एक और पोर्टेबल एसी Lloyd कंपनी का है। इसे अमेजन पर 40 हजार रुपये से कम कीमत में लिस्ट किया गया है। Lloyd 1.0 टन पोर्टेबल एसी 54,990 रुपये की जगह 39,490 रुपये में लिस्टेड है। आप इसकी कीमत पर 28 प्रतिशत का सीधा डिस्काउंट पा सकते हैं। पोर्टेबल होने के कारण ये भी आसानी से कहीं भी रखा जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ