Flipkart Big Saving Days Sale शुरू होने से पहले ही सस्ते में मिल रहा है AC, जानें कैसे?

Flipkart Big Saving Days Sale: एयर कंडीशनर खरीदने की सोच रहे हैं? तो आप फ्लिपकार्ट की नई सेल शुरू होने से पहले AC को 50 प्रतिशत तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं।  

Flipkart Big Saving Days Sale AC Price Discount

एयर कंडीशनर पर छूट

Flipkart Big Saving Days Sale AC Price Discount: मई की शुरुआत के साथ ही काफी गर्मी पड़ जाती है और जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती, वैसे-वैसे कूलिंग होम अप्लाइंसेस (Cooling Home Appliances) की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिलता है। अगर आप उनमें से हैं जो गर्मी अधिक पड़ने पर कूलर या एसी खरीदने की सोच रहे हैं तो जरा पहले एयर कंडीशनर पर मिलने वाली डील्स के बारे में जान लीजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्लिपकार्ट जल्द ही बिग सेविंग डेज की शुरुआत करने वाला है और इससे पहले प्लेटफॉर्म पर एयर कंडीशनर आधे दाम में मिल रहा है।

विज्ञापन

जी हां, आपके पास एयर कंडीशनर को 41 से 50 प्रतिशत छूट के साथ खरीदने का मौका है। आइए जानते हैं कि आप किन-किन एयर कंडीशनर पर डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन

Voltas 1.5 Ton AC

वोल्टास का 1.5 टन वाला एयर कंडीशन फ्लिपकार्ट पर 49% प्रतिशत तक की छूट के साथ मिलता है। इस 3 स्टार स्प्लिट AC को आप 62,990 रुपये की जगह 31,990 रुपये में खरीद सकते हैं। आप बैंक ऑफर्स के जरिए एसी की कीमत पर छूट पा सकते हैं। अगर आप पुराना एसी एक्सचेंज करना चाहते हैं तो आपको 5,400 रुपये तक की छूट का फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन

Panasonic AI Mode AC

ट्रू एआई मोड के साथ आने वाला पैनासोनिक का 7 इन 1 कन्वर्टिबल 1.5 टन स्प्लिट इन्वर्टर एसी 33% छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इस एयर कंडीशनर को आप 55,400 रुपये की कीमत की जगह 36,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर छूट का फायदा उठाना चाहते हैं तो बैंक ऑफर्स का यूज कर सकते हैं। इस एसी पर 5,400 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिसका फायदा आप पुराना एयर कंडीशनर देकर उठा सकते हैं।

MarQ by Flipkart 2023 Range AC 

फ्लिपकार्ट द्वारा MarQ 2023 रेंज एयर कंडीशनर को 50% छूट के साथ बेचा जा रहा है। आप इस 3-in-1 स्प्लिट इन्वर्टर एसी को 44,449 रुपये की जगह 21,990 रुपये में मिल रहा है। आप बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठा सकता है।  आप 5,400 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट पा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ