अगले हफ्ते से Android स्मार्टफोन पर भी चला सकेंगे ChatGPT, गूगल प्ले स्टोर से कर सकेंगे डाउनलोड

OpenAI, ChatGPT, Android Smartphone, ChatGPT on iOS

बहुत जल्दी Android Smartphone यूजर भी अपने फोन पर ChatGPT ऐप इंस्टॉल कर पाएंगे। हाल ही में कंपनी ने iPhone यूजर्स के लिए भी अपना ऐप लॉन्च किया था। वर्तमान में इस ऐप को केवल वेब ब्राउजर के जरिए प्रयोग किया जा सकता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सैम ऑल्टमैन द्वारा संचालित ओपनएआई ने घोषणा करते हुए कहा है कि वह अगले सप्ताह एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए चैटजीपीटी नामक अपना लोकप्रिय एआई चैटबॉट लॉन्च करेगा।

विज्ञापन

कंपनी ने एक ट्वीट में कहा, “एंड्रॉइड के लिए चैटजीपीटी की घोषणा! ऐप अगले सप्ताह उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा, और आप आज से Google Play Store पर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।”

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एंड्रॉयड ऐप का डिजाईन इंटरफेस काफी हद तक आईओएस ऐप के ही समान होगा। माना जा रहा है कि इसे सबसे पहले अमेरिका में रोल आउट किया जाएगा, फिर ग्लोबली जारी किया जाएगा। हालांकि अभी तक कंपनी ने इस बारे में अपने प्लान्स का खुलासा नहीं किया है। कोई भी व्यक्ति गूगल प्‍ले स्‍टोर पर “प्री-रजिस्टर” दबाकर ऐप के लाइव होने पर सूचित होने के लिए साइन अप कर सकता है।

विज्ञापन

OpenAI ने ChatGPT के लिए एक नया “Custom Instructions” फीचर भी जारी किया है। यह फीचर यूजर्स को भविष्य की बातचीत के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) Chatbot के साथ कुछ भी शेयर करने की अनुमति देता है। कंपनी ने कहा, “कस्टम निर्देश वर्तमान में प्लस उपयोगकर्ताओं के लिए बीटा में उपलब्ध हैं, और हम जल्द ही सभी उपयोगकर्ताओं के लिए इसे लागू करने की योजना बना रहे हैं।” कंपनी ने एक ट्वीट में पूरी जानकारी देते हुए नए फीचर के बारे में बताया है।

विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि यूजर्स नई बातचीत के लिए किसी भी समय कस्टम निर्देशों को संपादित या हटा सकते हैं। इसमें यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखने की बात कही गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ